राष्ट्रीय

‘मुझे लगता है वो अपने…’, Aditya L1 मिशन को लेकर इसरो चीफ सोमनाथ ने दी खुशखबरी

सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बड़ी खुशखबरी दी है।

less than 1 minute read
aditya_l1.jpg

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन यानी इसरो अपने हर मिशन से जुड़ी जानकारियां समय समय पर साझा करती रहती है। अब सूर्य के बारे में जानकारी जुटाने के लिए निकला आदित्य एल-1 मिशन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि सूर्य का अध्ययन करने से जुड़े भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन के तहत प्रक्षेपित आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान अपने अंतिम चरण के करीब है और लैग्रेजियन पॉइंट में प्रवेश करने का प्रोसेस सात जनवरी, 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है।

2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया था मिशन

2 सितंबर को इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। बता दें कि यह यान पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित एल1 बिंदु से सूर्य का अध्ययन करेगा। पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने में आदित्य एल-1 को करीब 125 दिनों का समय लगेगा। यहां पहुंचने के साथ ही आदित्य एल-1 सूरज के किनारों पर उठने वाले तूफानों की गति और उसके तापमान के पैटर्न को भी समझने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें : चुनाव के बाद KCR, राहुल और ओवैसी मिल जाएंगे, इस नेता ने दिया बड़ा बयान

Published on:
25 Nov 2023 03:22 pm
Also Read
View All
‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव