30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के बाद KCR, राहुल और ओवैसी मिल जाएंगे, तेलंगाना में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

चुनावी राज्य तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई मुद्दों पर पत्रकारों से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सीएम केसीआर, ओवैसी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 25 Nov 2023, 1:42 PM IST

amit_shah.jpg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव से पहले तेलंगाना में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव, कांग्रेस पार्टी और ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री शाह ने कहा, "यह चुनाव तेलंगाना की जनता का और देश का भविष्य को तय करने वाला है। यहां की मौजूदा सरकार में कई बड़े घोटाले हुए। शराब घोटाला के बारे में जो यहां की हर जानता जानती है। 2020 में आई बाढ़ के दौरान जिस राहत की घोषणा हुई उसमें भी घोटाला हुआ। गृह मंत्री ने आगे कहा कि किसी भी सरकार की विश्वसनीयता उसके द्वारा किए वादों को पूरा करने से तय होती है।"

एक भी वादा पूरा नहीं किया

पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, "केसीआर ने 40 लाख बच्चों को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा देने का वादा किया था, जिसे वो नहीं दे पाए, बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ जनसंघ से लेकर अभी तक बीजेपी ने जितने वादे किए, वो सभी पूरे किए। यहां की सरकार ने केंद्र द्वारा लाई गयी योजनाओं को भी ठीक से लागू नहीं किया। फिर भी हम अपने प्रयासों से इसे लागू कर रहे हैं।

चुनाव के बाद तीनों साथ हो जाएंगे

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां से सभी पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। चुनाव में अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो वो टीआरएस-बीआरएस में चले जाएंगे। केसीआर टू जी पार्टी है, ओवैसी की पार्टी थ्री जी पार्टी है, कांग्रेस फोर जी पार्टी है।इन पार्टियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की कोई जगह नहीं है। ये सभी जनता को गुमराह करने के लिए चुनाव से पहले अलग होते हैं, चुनाव के बाद साथ आ जाते हैं।

राम मंदिर और काशी की यात्रा की व्यवस्था करेंगे-शाह

आगे अमित शाह ने कहा 'केसीआर ने मीडिया से कहा कि अगर मुस्लिम आरोपी सांप्रदायिक हिंसा में पकड़ा जाता है तो उनका नाम प्रकाशित न करें। तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनी तो पेट्रोल सस्ता हो जाएगा। हम राम मंदिर और काशी की यात्रा की व्यवस्था करेंगे। अगर आप ओवैसी को वोट देंगे तो यह केसीआर को जाएगा।हर बार जब ओवैसी के विधायक जीतते हैं तो वे केसीआर का समर्थन करते हैं।'