
Google Year in Search 2025: गूगल ने गुरुवार को साल 2025 की सर्च रिपोर्ट जारी कर दी है। इस वर्ष भारतीय यूजर्स ने आईपीएल से लेकर महाकुंभ तक के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। आईपीएल के बाद गूगल जेमिनी दूसरे स्थान पर है। गूगल ने ट्रेंडिंग सर्च का ‘A से Z’ भी पेश किया है, जिसमें वर्णमाला का प्रत्येक अक्षर एक अलग लोकप्रिय क्वेरी का प्रतिनिधित्व करता है। आइए जानते हैं इस साल क्या-क्या सर्च हुआ…
गूगल के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला शब्द इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) था। दूसरे स्थान पर गूगल जेमिनी, तीसरे पर एशिया कप, चौथे पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, पाँचवें पर प्रो कबड्डी लीग, छठे पर महाकुंभ, सातवें पर महिला विश्व कप, आठवें पर ग्रोक, नौवें पर सैयारा और दसवें पर धर्मेंद्र रहे।
गूगल ने एआई से जुड़ी सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग सर्च की सूची भी जारी की। गूगल जेमिनी पहले स्थान पर रहा, उसके बाद जेमिनी एआई फोटो दूसरे, जीआरओके (ग्रोक) तीसरे, डीपसीक चौथे, पर्प्लेक्सिटी पाँचवें, गूगल एआई स्टूडियो छठे, चैटजीपीटी सातवें, चैटजीपीटी घिबली आर्ट आठवें, फ्लो नौवें और घिबली स्टाइल इमेज जेनरेटर दसवें स्थान पर रहा।
भारत में शीर्ष रुझानों में जेमिनी ट्रेंड पहले स्थान पर, घिबली ट्रेंड दूसरे स्थान पर, 3डी मॉडल ट्रेंड तीसरे स्थान पर, जेमिनी साड़ी ट्रेंड चौथे स्थान पर तथा एक्शन फिगर ट्रेंड पाँचवें स्थान पर रहा।