राष्ट्रीय

किसानों को केंद्र का बड़ा तोहफा: खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, 2.60 लाख करोड़ मिलेंगे

Kharif MSP 2026-27 Hike: केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए 2.60 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान के साथ धान, कपास, सूरजमुखी समेत कई फसलों के नए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए गए हैं।

2 min read
May 14, 2026
Cabinet Approves MSP Hike For Kharif Crops (AI Image)

Cabinet Approves MSP Hike For Kharif Crops: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने कहा है कि नया एमएसपी लागत पर कम से कम 50 फीसदी मुनाफे को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2026-27 में किसानों को करीब 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। कैबिनेट बैठक में इसके अलावा कोल गैसिफिकेशन, सरखेज-धोलेरा सेमी हाईस्पीड रेल लाइन और नागपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने जैसे अहम फैसले भी लिए गए।

ये भी पढ़ें

IMD Weather Update: राजस्थान में लू का कहर तो दक्षिण भारत में भारी बारिश, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

खरीफ फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल के लिए इस साल करीब 824.41 लाख मैट्रिक टन खरीद की जाएगी। सरकार का कहना है कि एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और खेती को बढ़ावा मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचत को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्रालयों और सरकारी कार्यालयों में ईंधन की बचत के उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया।

कोयले से गैस बनाने की योजना को मंजूरी

देश में ऊर्जा जरूरतों और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए सरकार ने कोल गैसिफिकेशन के लिए 37,500 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत देशभर में कुल 25 प्लांट लगाए जाएंगे, जहां कोयले से सीएनजी यानी सिंथेसिस नेचुरल गैस तैयार की जाएगी।

इस गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, रसायन, उर्वरक और अन्य औद्योगिक कार्यों में किया जा सकेगा। सरकार के मुताबिक चार प्लांट का काम पहले ही शुरू हो चुका है। देश में करीब 401 बिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद है और हर साल लगभग एक बिलियन टन कोयले की खपत होती है।

गुजरात में दौड़ेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

कैबिनेट ने गुजरात में सरखेज (अहमदाबाद) और धौलेरा के बीच 134 किलोमीटर लंबी सेमी हाईस्पीड डबल लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 20,667 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

धोलेरा में सेमीकंडक्टर हब विकसित किया जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना तैयार की गई है। सरकार नई ट्रेन विकसित करेगी, जो 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

इसके अलावा नागपुर एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का भी फैसला लिया गया है।

सूरजमुखी बीज के एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सरकार ने 2026-27 खरीफ मार्केटिंग सीजन के लिए धान का एमएसपी 72 रुपए बढ़ाकर 2,441 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। 14 खरीफ फसलों में इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी बीज के एमएसपी में की गई है, जिसे 622 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया।

इसके अलावा कपास के एमएसपी में 557 रुपए, नाइजर बीज में 515 रुपए और तिल में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

2026 सीजन के लिए एमएसपी

फसलएमएसपी (रुपए प्रति क्विंटल)
धान (सामान्य)2441
धान (ग्रेड-ए)2461
ज्वार (हाईब्रिड)4023
ज्वार (मालडंडी)4073
बाजरा2900
रागी5205
मैज2410
तूर (अरहर)8450
मूंग8780
उड़द8200
कपास (मध्यम आकार)8267
कपास (लंबा आकार)8667
मूंगफली7517
सनफ्लावर सीड8343
सोयाबीन (पीला)5708
सीसामम10346
नाइजर सीड10052

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: टैक्सी और बसों में पैनिक बटन अनिवार्य, बिना डिवाइस नहीं मिलेगा फिटनेस सर्टिफिकेट
Published on:
14 May 2026 04:30 am
Also Read
View All