राष्ट्रीय

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी का एलान, जानिए नया रेट

Sugarcane FRP Hike: मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार की कैबिनेट मीटिंग में गन्ने की एफआरपी को 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इससे देश के लाखों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।  
2 min read
मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी का एलान, जानिए नया रेट
मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी का एलान, जानिए नया रेट

Sugarcane FRP Hike: केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में मोदी सरकार ने गन्ने की एफआरपी (Fair and Remunerative Price) को बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले गन्ने की एफआरपी 305 रुपए प्रति क्विंटल थी, जिसमें 10 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए इसे वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए 315 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने 'द कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कास्ट्स एंड प्राइज' की सिफारिश पर गन्ने की एफआरपी बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही गन्ना उत्पादक किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि FRP उचित एवं लाभकारी मूल्य वह न्यूनतम मूल्य है जिस दर पर चीनी मिलों द्वारा किसानों से गन्ना खरीदा जाता है। एफआरपी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार (आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए)) द्वारा तय की जाती है।



यूपी और महाराष्ट्र के किसानों को सबसे ज्यादा लाभ

सरकार के फैसले से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा। क्योंकि देश में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन इन्हीं दोनों राज्यों में होता है। फसल सीजन 2022- 23 के दौरान UP में 28.53 लाख हेक्टेयर में गन्ने की फार्मिंग की गई। वहीं, महाराष्ट्र में किसानों ने 14.9 लाख हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई की थी। जबकि पूरे भारत में गन्ने का रकबा 62 लाख हेक्टेयर है। ऐसे में हम कह सकते हैं, देश में गन्ने के कुल रकबे में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है।


एक साल में 6.30 लाख करोड़ किसानों को सरकार ने दी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने आगे कहा कि किसानों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने फर्टिलाइजर सब्सिडी के आंकड़ों की बात करते हुए कहा कि हमने फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ाई लेकिन उसका बोझ किसानों पर नहीं जाने दिया। हमने स्वामीनाथन कमीशन को लागू करने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2 लाख 72 हजार करोड़ रुपया किसानों को दिया गया। किसान सम्मान निधि के तहत एक लाख एक हजार करोड़ रुपया किसानों के खाते में जमा किया गया। मंत्री ने आगे बताया कि बीते एक वर्ष में 6 लाख 30 हजार करोड़ रुपए किसानों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से दिया गया है।

यह भी पढ़ें - किसानों को बड़ा तोहफा, धान, अरहर, मूंग सहित कई फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी का एलान

Published on:
28 Jun 2023 04:04 pm
Also Read
View All
Madrasa Shutdown: बंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- फंडिंग की जांच जरूरी

Punjab Politics: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका! प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई बीजेपी में हुए शामिल, लांबी से चुनाव लड़ने की चर्चा

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, चिराग पासवान बोले- पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर तय करेंगे पार्टी का स्टैंड

Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी

फ्लाइट में जिस ट्रे पर रखते हैं खाना, वहां बदलते हैं बच्चों के डायपर? एयर होस्टेस ने बताई हैरान करने वाली बात