राष्ट्रीय

Gadget Banned In India: सावधान! ये गैजेट आपको पहुंचा सकता है जेल, पास रखने या यूज करने पर खैर नहीं

Gadget Banned In India: आज हम आपको उस गैजेट के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल के आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। भारत में इसके साथ घूमने की अनुमति नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 2:13 PM IST
GPS Garmin edge 540 ban in India
GPS Garmin edge 540 ban in India

Banned Gadget In India: कई लोगों को गैजेट रखने का शौक होता है। गैजेट लोगों के डेली के काम को आसान बना देतें हैं। कई गैजेट आजकल की जेनरेशन को कूल वाइव देते हैं। हालांकि आज हम आपको उस गैजेट के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल के आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। चेक रिपब्लिक के नागरिक मार्टिन पोलेस्नी के साथ ऐसा ही हुआ। उन्हें नॉर्थ गोवा के मोपा स्थित मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास एक ऐसा GPS डिवाइस था, जिसमें सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगा हुआ था। इसके बाद प्रतिबंधित सामान रखने के लिए पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। हालांकि इसके बाद चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्रालय ने भी गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में सैटेलाइट फोन के साथ घूमने की अनुमति नहीं है।

GPS Garmin edge 540 ban in India

भारत में बैन है ये गैजेट

नागरिक मार्टिन पोलेस्नी 9 दिसंबर को दोपहर की फ्लाइट से गोवा से दोहा जा रहे थे। सुरक्षाकर्मियों को उनके सामान की जांच की इसके बाद उनके पास गारमीन एज 540 (Garmin Edge 540) नामक गैजेट मिला। यह गैजेट एक एक GPS-इनेबल्ड साइक्लोकंप्यूटर होता है, जो दूरी, स्पीड और बाकी की चीजें मापने के लिए यूज किया जाता है। इसमें एक सैटेलाइट ट्रांसमीटर भी लगा हुआ था। भारतीय कानून के हिसाब से बिना लाइसेंस कोई भी सैटेलाइट ट्रांसमीटर या फोन रखना गैरकीनूनी होता है। प्रतिबंधित सामान रखने के लिए पुलिस ने मार्टिन को डिटेन कर लिया गया।

Garmin Edge 540 भारत में क्यों है बैन

इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट, 1933 के तहत भारत के आम लोग सैटेलाइट फोन रख या इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके यूज से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है, इसलिए भारत में इसे रखने पर पाबंदी लगाई हुई है। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास गैजेट के लिए किसी भी तरह की परमिशन या लाइसेंस नहीं था।

Updated on:
14 Dec 2024, 2:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?