राष्ट्रीय

रील बनाते हुए फिसली 140 kmph की रफ्तार से दौड़ रही KTM, हादसा इतना भयानक कि सिर धड़ से हुआ अलग

गुजरात के सूरत में एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रील बनाने के लिए 140kmph की तेज रफ्तार में KTM बाइक चला रहा था और तभी उसकी बाइक फिसल गई जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Dec 03, 2025
ब्लॉगर प्रिंस पटेल (फोटो - पत्रिका ग्राफिक्स)

गुजरात के सूरत में एक भयानक हादसा हो गया। यहां रील बनाते हुए एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की दर्दनाक मौत हो गई। 'PKR Blogger' के नाम से मशहूर प्रिंस पटेल नामक यह 18 वर्षीय ब्लॉगर रील के लिए 140kmph की रफ्तार से KTM बाइक भगा रहा था। तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसा इतना खतरनाक था कि प्रिंस का सिर धड़ से अलग होकर गिर गया।

ये भी पढ़ें

नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ गए मां-बाप, रक्षक बनकर आए कुत्तों के झुंड ने ऐसे बचाई मासूम की जान

करीब सौ मीटर तक डिवाइडर के साथ घिसटती रही बाइक

दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रिंस ग्रेट लाइनर ब्रिज (एक मल्टी-लेवल फ्लाईओवर) से उतरते समय बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था। इतनी तेज रफ्तार के चलते प्रिंस बाइक का नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक डिवाइडर के साथ घिसटती करीब सौ मीटर दूर जाकर रुकी। बाइक से गिरते ही प्रिंस सड़क पर पलटी खाने लगा और काफी देर बाद रुका। यह हादसा इतनी रफ्तार में हुआ कि प्रिंस का सिर उसके धड़ से अलग हो गया।

हादसे के समय प्रिंस ने नहीं पहना था हेलमेट

शुरुआती जांच के अनुसार, हादसे के समय प्रिंस ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं प्रिंस के परिवार की बात की जाए तो उसकी मां आश्रय गृह में रहती है और दूध बेच कर अपना गुजारा करती है। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रिंस सोशल मीडिया पर, खासकर टीनएजर्स में काफी फेमस था। वह तेज रफ्तार बाइकिंग से जुड़े वीडियो बनाता था। उसने इसी साल सितंबर में यह KTM बाइक खरीदी थी।

चार दिन पहले ही मौत से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था

वह अपनी बाइक को लैला कह कर बुलाता था और नियमित रूप से सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता था। चार दिन पहले ही प्रिंस ने मौत से जुड़ा एक पोस्ट शेयर कर खुद को अपनी बाइक, लैला का मजनू बताया था। इस वीडियो में प्रिंस ने कहा था कि वह मरने के बाद स्वर्ग से भी अपनी बाइक को प्यार करेगा।

Updated on:
03 Dec 2025 05:20 pm
Published on:
03 Dec 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर