राष्ट्रीय

Gujarat Election : प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी भाजपा : अमित शाह

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग बहुत करीब है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। साथ ही यह सूचना है कि, भाजपा अपने नाराज कार्यकर्ताओं को मना भी रही है।  

2 min read
Gujarat Election : प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी भाजपा : अमित शाह

गुजरात विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। हर दल गुजरात की जनता को लुभाने के लिए वादे और वादे कर रही है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी सभी ने यह ऐलान किया है कि, इस बार गुजरात पर उनकी ही पार्टी का परचम लहराएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विश्वास जताया कि, भाजपा एक बार फिर अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। वैसे अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है। 1985 में, मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में, इसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 149 सीटों पर जीत हासिल की।

आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रूप से अमित शाह का हमला

गृह मंत्री शाह, पार्टी के नारनपुरा के उम्मीदवार जितेंद्र पटेल, एलिसब्रिज के उम्मीदवार अमित शाह और साणंद के उम्मीदवार कानू पटेल के साथ थे। आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, गुजरात के लोगों ने कभी किसी तीसरे पक्ष को वोट नहीं दिया और इस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।

विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है गुजरात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जटिल सीटों पर आ रही बाधाओं को दूर करने में लगे हैं। अभी भी पार्टी ने वडोदरा शहर के मंजलपुर और रावपुरा, मेहसाणा जिले के मानसा (गांधीनगर) और खेरालू के लिए चार उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया है। वह उम्मीदवारों के चयन को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को मनाने में भी लगे हैं।

Updated on:
15 Nov 2022 07:11 pm
Published on:
15 Nov 2022 07:10 pm
Also Read
View All