30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Election 2022 : कुटियाना सीट से टिकट न मिलने पर एनसीपी विधायक नाराज, कांधल जडेजा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गुजरात में एक और विधायक नाराज। अब की कुटियाना विधानसभा सीट से राकांपा से टिकट न मिलने की वजह से मौजूदा राकांपा विधायक कांधल जडेजा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Nov 2022, 1:55 PM IST

kandhal_jadeja.jpg

Gujarat Election 2022 : कुटियाना सीट से टिकट न मिलने पर एनसीपी विधायक नाराज, कांधल जडेजा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गुजरात चुनाव के लिए मतदान जैसे जैसे करीब आ रहा है गुजरात की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टिकट न मिलने से सभी पार्टियों में नाराजगी बढ़ रही है। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार उस वक्त मायूस हो गए जब पार्टी की लिस्ट में उनका नाम नदारद रहा। नाराजगी जताने के लिए इन बागी नेताओं अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। इस लिस्ट में एक नया नाम और शामिल हो गया है। कुटियाना विधानसभा सीट से राकांपा से टिकट न मिलने की वजह से मौजूदा राकांपा विधायक कांधल जडेजा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में कांधल जडेजा ने कुटियाना सीट से गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक फॉर्म भरा, जहां से वह 2012 और 2017 में चुने गए थे।

राकांपा की सफाई

राकांपा विधायक कांधल जडेजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रफुल्ल पटेल ने उन्हें टिकट का आश्वासन दिया था। कांधल के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पटेल (बोस्की) ने मीडिया को बताया कि पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारने का फैसला किया, इसलिए जडेजा को टिकट नहीं दिया गया।

राकांपा-कांग्रेस का गठबंधन

वर्तमान चुनावों में, राकांपा, कांग्रेस के साथ गठबंधन में केवल तीन सीटों, नरोदा (अहमदाबाद शहर), उमरेठ (आनंद) देवगढ़ बारिया (दाहोद जिला) पर चुनाव लड़ रही है।

अभी तक निर्दलीय चुनाव लड़ने की सूचना नहीं मिली

इस्तीफा देने के बाद कांधल जडेजा ने अभी तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने या किसी अन्य पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाया है। पक्ष जानने के लिए जब संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।

करीबियों का कहना, जारी है सम्पर्क अभियान

लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने कहा कि, वह बीटीपी नेताओं के भी संपर्क में हैं, अगर वे टिकट देते हैं, तो कांधल बीटीपी चिह्न् का उपयोग कर चुनाव लड़ना पसंद करेंगे या अंत में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े - क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को मिला भाजपा का टिकट जानें क्या कहा

यह भी पढ़े - Gujarat Election BJP Candidate List : मशहूर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट, जानें रिवाबा जडेजा कौन हैं?