
Gujarat Election 2022 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सोनिया-राहुल के साथ 40 नेताओं के नाम शामिल
गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। वोटिंग का दिन करीब आ रहा है। हर पार्टी अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई है। असली मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच है। गुजरात की जनता को लुभाने के लिए जिससे कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारक अब मतदातों के मन को बदलेंगे और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 लोगों का नाम शामिल किया गया है।
कन्हैया कुमार रखेंगे कांग्रेस का पक्ष
गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है। इसी के लिए कांग्रेस ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पहले नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसके बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
भाजपा की भी स्टार प्रचारक लिस्ट जारी
गुजरात के लिए भाजपा ने भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी शामिल किया गया है। इन दोनों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
गुजरात चुनाव : 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
Updated on:
15 Nov 2022, 4:05 PM IST
Published on:
15 Nov 2022, 4:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.