राष्ट्रीय

गुजरात चुनाव : अमित शाह ने कहा, मोदी जी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी

Gujarat Election कांग्रेस ने जब-जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, तब-तब गुजरात की जनता ने बैलेट बॉक्स के जरिए इसका जवाब दिया है। इस बार भी राज्य की जनता जवाब देगी।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2022, 1:16 PM IST
amit_shah.jpg
गुजरात चुनाव : मोदी जी के अपमान का जवाब गुजरात की जनता देगी: अमित शाह

गुजरात चुनाव में आज 1 दिसम्बर को पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। और दूसरे चरण के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए आज अलग-अलग शहर में रैली और जनसभाएं कर रहे हैं। अहमदाबाद में रैली करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक एजेंसी के कुछ पूछे सवाल पर कहाकि, कांग्रेस ने जब-जब पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, तब-तब गुजरात की जनता ने बैलेट बॉक्स के जरिए इसका जवाब दिया है। इस बार भी राज्य की जनता जवाब देगी। उधर आज पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में अब तक का देश का सबसे लंबा रोड शो निकालने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम अहमदाबाद में 50 किमी के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो शाम 3.30 बजे शुरू होगा।

एंटी रेडिकल सेल एक सक्रिय कदम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहाकि, एंटी रेडिकल सेल एक सक्रिय कदम है। अगर हम कट्टरता को नियंत्रित करते हैं, तो आतंकवाद और दंगे नियंत्रित होंगे।

आम आदमी पार्टी रहेगी साफ

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सवाल पर अमित शाह ने कहा, गुजरात के लोगों के दिमाग में ‘आप’ कहीं नहीं ठहरती है। चुनाव नतीजों का इंतजार कीजिए, शायद ‘आप’ उम्मीदवारों का नाम सफल उम्मीदवारों की सूची में आए ही नहीं।

कांग्रेस अब भी मुख्य विपक्षी पार्टी

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस अब भी मुख्य विपक्षी पार्टी है, लेकिन वह राष्ट्रीय स्तर पर संकट के दौर से गुजर रही है, जिसका असर गुजरात में भी दिख रहा है। भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा, नेताओं को परिश्रमी होना चाहिए और जब कोई परिश्रम करता है तो अच्छा लगता है।

Updated on:
1 Dec 2022, 1:16 PM IST
Published on: