29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में वोटिंग से बीच बड़ा बवाल, BJP प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, कांग्रेस पर आरोप

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर नवसारी जिले से सामने आई है। जहां बीजेपी के उम्मीदवार पर जानलेवा हमला हुआ। इसका आरोप कांग्रेस पर लगाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Dec 2022, 12:34 PM IST

9_1.jpg

Gujarat Election: Attack on BJP Candidate Piyush Patel during Voting

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज 89 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। इस वोटिंग से ठीक पहले अब एक बवाल खड़ा हो गया है। गुजरात के नवसारी जिले की वांसदा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पीयूष पटेल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष के सिर पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बीजेपी नेता पीयूष पटेल का इलाज चल रहा है। बीजेपी नेता पर हमले का आरोप कांग्रेस पर लगाया जा रहा है। मामले में पुलिस केस दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता के साथ-साथ पार्टी के 4-5 कार्यकर्ता भी चोटिल हुए है। वोटिंग के बीच बीजेपी नेता पर हमले से राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है।



भाजपा नेता पीयूष पटेल पर हमले को लेकर वंसदा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीयूष पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने मतदान से पहले पूरी प्लानिंग के साथ यह हमला किया है। हमले में पीयूष के साथ चल रहे बीजेपी के 4 से 5 कार्यकर्ता भी घायल हुए। साथ ही काफिले में चल रही 3 से 4 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।



पार्टी नेता पर हमले के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के संबंध में बताया गया कि वांसदा तालुका के जरी गांव में अज्ञात लोगों ने एक वाहन पर हमला कर दिया था, जिसमें पीयूष और बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता सवार थे। जिसके बाद मामले की शिकायत वंसदा थाने में की गई।

यह भी पढ़ें - गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज


इस हमले में घायल हुए भाजपा नेता पीयूष पटेल का एक वीडियो बयान भी सामने आया है। जिसमें वो गुजराती में यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि उनपर कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थकों ने हमला किया। इस हमले में पीयूष पटेल यह बता रहे हैं कि भाजपा के 4-5 कार्यकर्ता चोटिल हुए है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संयम की अपील की।


दूसरी ओर गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 19 जिलों में मतदान जारी है। कुल 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 18.95 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान भी जारी है। जिसमें आज पीएम मोदी के साथ-साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सभा भी होनी है।

यह भी पढ़ें - गुजरात चुनाव: पहले चरण की वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान