राष्ट्रीय

Gujarat: सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 125 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू

Gujarat सूरत में सोमवार की सुबह एक पैकेजिंग यूनिट में आग लगने के बाद मजदूरों ने 5वीं मंजिल से कूदना शुरू कर दिया, इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं, वहीं हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिए 125 लोगों को बचा लिया गया है
2 min read
Fire Break Out In Surat

नई दिल्ली। गुजरात ( Gujarat ) के सूरत शहर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कडोडोरा में सोमवार सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग ( Fire Break Out ) लग गई। इस घटना में अब तक दो मजदूरों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आग लगने के बाद से अब तक 125 से ज्यादा मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां अब भी मौजूद हैं। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए कथित तौर पर इमारत से छलांग भी लगा दी, इसी वजह से दो लोगों की मौत हो गई।
5वीं मंजिल से कूदने से कितने मजदूर घायल हुए हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

पुलिस ने बताया कि जब आग लगी तो काफी मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते देख मजदूर डर गए और अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे।

हाइड्रोलिक लिफ्ट से बचाई सवा सौ से ज्यादा की जान
आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गईं। वहीं जान बचाने के लिए कई मजदूर इमारत की छत पर पहुंच गए। इस दौरान हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिए कई मजदूरों को नीचे उतारा गया।

सूरत के एसडीएम केजी वाघेला ने बताया कि आग लगने के बाद घबराए लोगों ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

Published on:
18 Oct 2021 10:18 am
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे