राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में गुलाब तूफान से 23 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, राज ठाकरे ने CM को पत्र लिखकर किसानों के लिए मांगी आर्थिक मदद

महाराष्ट्र में गुलाब तूफान से करीब 23 लाख हेक्टेयर में लगी किसानों की फसल नष्ट हो गई है। ऐसे में MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। राज ठाकरे ने पत्र में सीएम से मांग की है तूफान से पीड़ित लोगों को 50 हजार रुपए से तुरंत राहत दी जाए।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 3:40 PM IST
gulab cyclone, raj thackeray ask to cm financial relief to farmers
gulab cyclone, raj thackeray ask to cm financial relief to farmers

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में इन दिनों गुलाब तूफान का प्रकोप देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र भी इस गुलाब तूफान से बुरी तरह प्रभावित है। इस तूफान की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। बता दें कि राज्य में करीब 23 लाख हेक्टेयर में लगी किसानों की फसल नष्ट हो गई है। ऐसे में MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। राज ठाकरे ने पत्र में सीएम से मांग की है तूफान से पीड़ित लोगों को 50 हजार रुपए से तुरंत राहत दी जाए।

सीएम ठाकरे ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक अभी सीएम उद्धव ठाकरे की ओर से इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि सीएम ने अधिकारियों से मराठवाडा और विदर्भ के इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी ली है। इसके साथ ही सीएम ठाकरे ने अधिकारियों को आदेश भी दिया है कि प्रभावित इलाकों की जल्द से जल्द पंचनामा तैयार किया जाए।

तूफान से सबसे अधिक किसान हुए प्रभावित

बता दें कि मराठवाडा गुलाब तूफान से सबसे अधिक प्रभावित इलाको में से है। मूसलाधार बारिश ने किसानों की फसल के साथ जानवारों को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले एक से दो दिनों में ठाकरे मराठवाडा के दौरे पर जा सकते हैं। फिलहाल राज्य में गुलाब तूफान का प्रकोप कुछ कम हुआ है, जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान गुलाब कहर बनकर टूटा है। आपदा प्रबधन विभाग के अनुसार बाढ़ और तेज बारिश की वजह से अब तक कुल 13 लोगों की मौत हुई है और 200 के करीब जानवरों के बह गए है। बता दें कि वहीं महाराष्ट्र में इस साल हुई बारिश से अब तक करीब 436 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on:
Also Read
View All