राष्ट्रीय

गुरुग्राम की रियल एस्टेट कंपनी से 7 करोड़ की ठगी, बिहार के गोपालगंज से आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित खरगी छाप गांव में छापेमारी की और विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने खुद को "एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" का मालिक बताकर इस पूरे साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।
2 min read
Jun 07, 2025
CG News: म्यूल खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई, 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
म्यूल खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई (photo Patrika)

हरियाणा पुलिस ने सात करोड़ रुपये की साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए बिहार के गोपालगंज जिले से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह ठगी गुरुग्राम स्थित एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी से की गई थी, जिसमें आरोपी ने कंपनी के मालिक का फर्जी रूप धरकर करोड़ों की राशि ठग ली।

खरगी छाप गांव से गिरफ्तारी, गोपालगंज पुलिस ने दिया साथ

हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित खरगी छाप गांव में छापेमारी की और विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने खुद को "एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" का मालिक बताकर इस पूरे साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया।

व्हाट्सएप से भेजे फर्जी मैसेज, 6.96 करोड़ ट्रांसफर कराए

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजा और खुद को कंपनी का मालिक बताते हुए 19 मई 2025 से 27 मई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹6.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह संपूर्ण राशि कंपनी के एक ही बैंक खाते से कई किस्तों में निकाली गई।

साइबर थाना गुरुग्राम में मामला दर्ज, डिजिटल सबूत जब्त

शिकायत के आधार पर गुरुग्राम के साइबर थाना (दक्षिण) में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाते हुए व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

पूछताछ जारी, जल्द लाया जाएगा हरियाणा

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि, "हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एक साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा भेजा जाएगा।" पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
07 Jun 2025 06:04 pm
Published on:
07 Jun 2025 02:04 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान