राष्ट्रीय

Guwahati Murder Case : गुवाहाटी में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी बोला- मुझसे हुई गलती, आप मत करना

Guwahati Murder Case : गुवाहाटी में पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी ने वारदात के बाद लोगों से ऐसी गलती जिंदगी में नहीं करने की अपील की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Sep 10, 2026
Guwahati Crime News
गुवाहाटी हत्याकांड में मृतका रिया तालुकदार और आरोपी पति रामानुज गोस्वामी की फाइल फोटो। (@sapnamadan)

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में पत्नी की नृशंस हत्या करने और फिर उसे फ्रिज में रखने के आरोपी रामानुज गोस्वामी ने अब लोगों से ऐसी गलती नहीं करने की अपील की है। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान उसने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं अपनी गलतियां स्वीकार कर रहा हूं। लोग मेरे बारे में बुरा कह सकते हैं, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी जिंदगी में इस तरह की गलती न करें। इससे पहले उसने पत्रकारों के सामने कहा था कि उसे अपने किए पर 'कोई अफसोस नहीं' है और न ही वह माफी मांगेगा। उसने जेल से बाहर आने के बाद किसी 'शुगर डैडी' को मारने की धमकी भी दी थी।

कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार रामानुज गोस्वामी और रिया तालुकदार (25) की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। 4 सितंबर को आरोपी को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से रिया की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।इसके बाद महिला का कटा हुआ सिर आरोपी ने फ्रिज में रख दिया था।

घटनास्थल पर ले गई पुलिस, कई सामान जब्त

पुलिस आरोपी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घटनास्थल पर लेकर गई। वहां से जांच टीम ने वह फ्रिज जब्त किया, जिसमें महिला का सिर रखा गया था। इसके अलावा चाकू, कैंची, कपड़े और अन्य सामान भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और वारदात के बाद की घटनाओं का क्रम पता लगाने में जुटी है। आरोपी ने पहले जिस 'शुगर डैडी' का जिक्र किया था, वह कौन है और उसने यह बात किन परिस्थितियों में कही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

बदबू आने के बाद खुला हत्या का राज

मामले का खुलासा 6 सितंबर को हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि अपार्टमेंट से तेज बदबू आ रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि नवविवाहित दंपती दो दिन से दिखाई नहीं दिए थे और दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे।

इसके बाद पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां महिला का शव बरामद हुआ। जांचकर्ताओं के मुताबिक शव सड़ने लगा था और महिला की कुछ उंगलियां भी आंशिक रूप से कटी हुई थीं। हालांकि, शव का सिर वहां नहीं मिला था। बाद में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने महिला का सिर अलग कर उसे फ्रिज में रखा था। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को जोड़ने और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

Updated on:
10 Sept 2026 06:00 pm
Published on:
10 Sept 2026 06:00 pm
Also Read
View All