9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुवाहाटी मर्डर केस में कत्ल के बाद फ्रिज में छिपाया पत्नी का कटा सिर, पति बोला- जेल से छूटकर प्रेमी को भी मारूंगा

Riya Talukdar Goswami: गुवाहाटी में 25 वर्षीय रिया की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा और शव को कुत्ते को खिलाने की साजिश रची थी। जानिए इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।
2 min read
Google source verification
Riya Talukdar Goswami, Ramanuj Goswami

रामानुज गोस्वामी और उसकी 25 वर्षीय पत्नी रिया (फोटो सोर्स-@Ajaykumaarji)

Riya Murder Case:असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 6 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 25 वर्षीय रिया तालुकदार गोस्वामी की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, कत्ल के बाद आरोपी ने जो योजना बनाई, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। हाटीगांव इलाके में हुई इस वारदात में आरोपी पति ने पत्नी का सिर काटकर फ्रिज के अंदर पॉलीथीन में छिपा दिया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने यह तक बताया कि वह शव को कुत्ते को खिलाने वाला था।

दाओ से काटा सिर, फ्रिज में छिपाई लाश

पुलिस के अनुसार, बसिष्ठापुर में रहने वाले रामानुज गोस्वामी और उसकी पत्नी रिया के बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर रामानुज ने धारदार हथियार 'दाओ' से पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने रिया की गर्दन पर वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और हाथों की कुछ उंगलियां भी काट दी। इसके बाद कटे हुए सिर को पॉलिथीन में बांधकर फ्रिज के अंदर छिपा दिया।

फोन न उठाने पर खुला खौफनाक राज

जब रिया और उसका पति काफी देर तक घरवालों का फोन नहीं उठा रहे थे, तो परिवार वालों को चिंता हुई। रात करीब 9:45 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। पूरे कमरे में खून फैला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। तलाशी लेने पर फ्रिज के अंदर से रिया का कटा हुआ सिर मिला।

शक के चलते किया कत्ल, चेहरे पर नहीं दिखा कोई पछतावा

जांच अधिकारियों को सबसे ज्यादा हैरान आरोपी के बेखौफ रवैये ने किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी आरोपी को अपने किए पर रत्ती भर पछतावा नहीं है। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसे रिया के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था। उसने धमकी दी कि जेल से बाहर आने के बाद वह उस व्यक्ति को भी जान से मार देगा।

20 बार जा चुका है रिहैब सेंटर, नशे की लत से था ग्रस्त

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रामानुज गंभीर रूप से नशे का आदी है और करीब 20 से ज्यादा बार नशा मुक्ति केंद्र (रिहैब सेंटर) जा चुका है। मेडिकल टेस्ट में उसके एचआईवी (HIV) और हेपेटाइटिस C से संक्रमित होने की भी बात सामने आई है। फिलहाल CID और फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटाकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग