24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बंगाल अब ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में फैसला, क्या इस बार दिल्ली से मिलेगी मंजूरी?

बंगाल अब ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में फैसला, क्या इस बार दिल्ली से मिलेगी मंजूरी?

Paschim Bang: बंगाल के नाम को लेकर सरकार ने बड़ा दांव चल दिया है। आखिर 'बांग्ला' नाम पर किसे ऐतराज था, और 'पश्चिम बंग' में ऐसा क्या है जो भाजपा को भा गया? पढ़िए पूरी कहानी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 24 Nov 2026, 3:25 PM IST

West Bengal Name Change

West Bengal Name Change : 'बांग्ला' की जगह 'पश्चिम बंग' का दांव: सुवेंदु सरकार के फैसले से फिर गरमाई नाम की सियासत (फोटो सोर्स:@wikipedia)

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश नई नहीं है, लेकिन इस बार हालात अलग बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट ने सोमवार को 'पश्चिम बंग' नाम पर मुहर लगा दी। अब सबकी नजर 9 दिसंबर पर है, जब विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। सवाल यही है कि जो प्रस्ताव 1999 से अब तक मंजिल तक नहीं पहुंच सका, क्या वह इस बार दिल्ली से पास हो पाएगा?

बंगाल की सियासत में एक बार फिर नाम बदलने का मुद्दा गर्म है। आपको बता दें कि 23 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में नए प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 9 दिसंबर को प्रस्ताव सदन में आएगा। वहां से पास होने के बाद इसे केंद्र के पास भेजा जाएगा।

Paschim Bang: आखिर 'पश्चिम बंग' ही क्यों?

भाजपा का तर्क इतिहास से जुड़ा है। 1947 में देश बंटा तो बंगाल का पूर्वी हिस्सा अलग हो गया और पश्चिमी हिस्सा भारत में रह गया। पार्टी का कहना है कि 'पश्चिम बंग' नाम उसी ऐतिहासिक पहचान को दर्शाता है। कुछ भाजपा नेताओं को 'बांग्ला' नाम पर भी आपत्ति रही है, क्योंकि यह पड़ोसी देश बांग्लादेश से मिलता-जुलता लगता है।

कई साल पुराना सफर

यह मांग पहली बार नहीं उठी है। 1999 में पश्चिम बंगा नाम का प्रस्ताव आया था। 2011 में ममता बनर्जी सरकार ने भी यही नाम भेजा। 2016 में 'बांग्ला', 'बंगाल' और 'बांगाल' जैसे नाम सामने रखे गए। 2018 में विधानसभा ने तीनों भाषाओं में बांग्ला नाम का प्रस्ताव पारित भी कर दिया, लेकिन 2019 में केंद्र से मंजूरी नहीं मिली और बात अटक गई।

नाम बदलना कितना आसान?

संविधान के मुताबिक राज्य का नाम बदलना सिर्फ राज्य सरकार के हाथ में नहीं है। पहले प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास जाता है, जो जरूरत पड़ने पर दूसरे मंत्रालयों से राय लेता है। फिर राष्ट्रपति की सिफारिश पर विधेयक राज्य की विधानसभा के पास भेजा जाता है, जिसे तय समय में अपनी राय देनी होती है। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में साधारण बहुमत से विधेयक पास होना जरूरी है। अंत में राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाता है।

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की प्रक्रिया वर्ष 1999 में शुरू हुई, जब पहली बार ‘पश्चिम बंग’ नाम का प्रस्ताव आया। वर्ष 2011 में ममता बनर्जी सरकार ने फिर से ‘पश्चिम बंग’ नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा। वर्ष 2016 में ‘बांग्ला’, ‘बंगाल’ और ‘बांगाल’ नामों के प्रस्ताव रखे गए। वर्ष 2018 में विधानसभा ने तीनों भाषाओं में ‘बांग्ला’ नाम का प्रस्ताव पारित किया, लेकिन वर्ष 2019 में केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह प्रस्ताव लागू नहीं हो सका। इसके बाद 23 नवंबर 2026 को कैबिनेट ने ‘पश्चिम बंग’ नाम के नए प्रस्ताव को मंजूरी दी। अब 9 दिसंबर 2026 को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

भारत में अब तक 6 राज्यों के नाम बदले गए

क्रम संख्यापुराना नामनया नामवर्ष
1.यूनाइटेड प्रोविंसेजउत्तर प्रदेश1950
2.मद्रास स्टेटतमिलनाडु1969
3.मैसूरकर्नाटक1973
4.उत्तरांचलउत्तराखंड2007
5.उड़ीसा (Orissa)ओडिशा2011
6.केरलकेरलम2026

पहले भी बदले हैं नाम

आजादी के बाद अब तक 6 राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं। 1950 में यूनाइटेड प्रोविंसेज उत्तर प्रदेश बना। 1969 में मद्रास स्टेट तमिलनाडु हुआ और 1973 में मैसूर कर्नाटक बना। 2007 में उत्तरांचल को उत्तराखंड नाम मिला, जबकि 2011 में उड़ीसा ओडिशा हो गया। सबसे ताजा बदलाव इसी साल हुआ, जब केरल को केरलम कर दिया गया।

अनुवाद पर सवाल

राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल' जैसे नाम का अनुवाद नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक दुनिया में कहीं और नामों का अनुवाद नहीं होता। यह परंपरा अंग्रेजों ने शुरू की थी, उसी दौर में 'भारत' का नाम 'इंडिया' पड़ा।

बेरोजगार युवाओं के लिए भी ऐलान

इसी बैठक में सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ता देने का फैसला भी किया। घोष ने बताया कि अगले साल से स्नातक और परास्नातक युवाओं को 1,500 से 2,000 रुपये महीने का भत्ता मिलेगा। उनका दावा है कि पार्टी ने घोषणापत्र का हर वादा निभाया है, और आर्थिक तंगी के कारण जो काम रुके थे, वे अब पूरे किए जा रहे हैं।

अब देखना यह है कि 9 दिसंबर को सदन में क्या होता है और केंद्र का रुख क्या रहता है।