राष्ट्रीय

यूपी से आई खौफनाक खबर, बलात्कार के बाद महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया

Hapur rape and murder case: हापुड़ में एक महिला की बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है। पहचान छिपाने के लिए महिला के शव को जलाने की कोशिश हुई है। इसके शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं हैं।

2 min read
Jan 08, 2026
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महिला से दरिंदगी (File Photo)

Woman found burned dead in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने गन्ने के खेत से महिला की अधजली हुई लाश बरामद की है, महिला के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। माना जा रहा है कि महिला की बलात्कार के बाद हत्या की गई है। पीड़िता की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, क्योंकि उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है। ग्रामीणों ने सबसे पहले महिला की अधजली बॉडी देखी और पुलिस को सूचना दी। हापुड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

होटल रूम में बुलाया… करियर बर्बाद करने की धमकी दी, नाबालिग से रेप में नेशनल शूटिंग कोच पर FIR

पहचान छिपाने की कोशिश

मृतक महिला की उम्र 30 के आसपास बताई जा रही है। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लाहादरा गांव में गन्ने के खेत में मिला है। महिला के शव को देखकर लगता है कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर मौत के घाट उतार दिया गया। माना जा रहा कि मारने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से महिला की बॉडी जलाने की कोशिश की गई। पुलिस आसपास के गांवों में भी पीड़िता के बारे में पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकती है।

कहीं और हुआ अपराध

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके अपर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला का चेहरा इतनी बुरी तरह झुलस गया है कि उसकी पहचान मुश्किल है। पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि अपराध को किसी दूसरी जगह अंजाम दिया गया होगा और बाद में बॉडी गन्ने के खेत में ठिकाने लगाई गई। पीड़िता के आधे शरीर पर कपड़े नहीं हैं। इसलिए पुलिस इसे रेप के बाद मर्डर का मामला मानकर चल रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV भी खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। इसके अलावा, गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले भी एक महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था। जांच में यह बात सामने आई थी कि मृतका की हत्या उसके ही बेटे ने पैसों के विवाद के चलते कराई थी।

ये भी पढ़ें

लव ट्राएंगल में फंसे मास्टर साहब ने खोया आपा, स्कूल के अंदर ही फोड़ डाला सीनियर का सिर

Updated on:
08 Jan 2026 01:57 pm
Published on:
08 Jan 2026 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर