राष्ट्रीय

Haryana Budget 2025: महिलाओं को ₹2100 महीना, स्कॉलरशिप, नौकरियां, शिक्षा और किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने खोला पिटारा

Haryana Budget 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को हरियाणा के 2.80 करोड़ परिवारजनों को नमन कर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया।
3 min read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 6:14 PM IST
Haryana Budget 2025: Rs 2100 per month for women, scholarships, jobs, education and farmers
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana Budget 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार (17 मार्च) को हरियाणा का बजट पेश किया। नायब सिंह ने ने 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये के राज्य बजट का प्रस्ताव रखा, जो 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत ज्यादा है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य बजट वित्त वर्ष 2026 में मादक पदार्थ जागरूकता एवं मुक्ति प्राधिकरण की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। वित्त वर्ष 2025-26 में सीएम सैनी ने विश्व बैंक की 474 करोड़ रुपये की सहायता से हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

'लाडो लक्ष्मी योजना' के लिए 5 करोड़ का प्रावधान

हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायत मिलने वाली है। सीएम नायब सिंह ने आज बजट में लाडो लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। सीएम सैनी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

धान की खेती छोड़ने पर दी जाएगी सब्सिडी

बजट में मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़ने पर सब्सिडी 7,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति एकड़ का ऐलान किया गया है। इसके अलावा हर जिले में नए गौ अभ्यारण्य का प्रस्ताव रखा। प्रदेश में पंजीकृत गौशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की गई है। धान की पराली का प्रबंधन करने वाले किसान को अनुदान 1000/-प्रति एकड़ से बढ़ाकर 1200/-प्रति एकड़ करने का प्रस्ताव रखा गया है।

शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने बजट में हर साल 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में हर साल 50 लाख युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। शिक्षा को लेकर सीएम ने कहा कि छात्राओं को एक लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप का लाभ विज्ञान और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुशन की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेगा। 3 लाख रूपए से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में बीएससी कोर्सेस में पढ़ने वाली लड़कियों की ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी।

ओलंपिक के विजेताओं को मिलेंगे 10 लाख

हरियाणा सीएम ने ऐलान किया है कि वर्ल्ड स्किल ओलंपिक में जीतने वाले छात्रों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

महिला किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में ऐलान किया है कि डेयरी फार्मिंग, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में लगी महिला किसानों को एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 70 करोड़ रूपये की आवंटन प्रोत्साहन राशि सहकारी दूध उत्पादकों को दूध भुगतान के साथ दी जाएगी।

भविष्य को ध्यान में रख बनाया गया बजट : अनिल विज

हरियाणा के बजट पर राज्य मंत्री अनिल विज का कहना है, यह भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री को करीब 11 हजार सुझाव मिले थे। उनका अध्ययन करने के बाद यह बजट तैयार किया गया है। हरियाणा के हर वर्ग और हर कोने में विकास पहुंचाने के लिए हर क्षेत्र में प्रावधान किए गए हैं। मैंने कई बजट देखे हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा बजट है।

Updated on:
17 Mar 2025, 6:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे