हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 57 लाख 85 हजार 621 रुपये थी और कर्ज 57 लाख 34 हजार 878 रुपये था।