राष्ट्रीय

शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, चार पीढियों के साथ के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे जगदीप सिंह चीमा

शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जगदीप सिंह चीमा आज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा चीमा को आज पार्टी में शामिल कराएंगे।

2 min read
Oct 13, 2025
जगदीप सिंह चीमा (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा पार्टी से निकाले जाने के बाद अब भाजपा में शामिल होने जा रहे है। चार पीढ़ियों से शिअद से जुड़े हुए चीमा का आज दशकों पुराना रिश्ता पार्टी से खत्म हो जाएंगा। उन्हें सोमवार सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्टी में शामिल कराएंगे। इस दौरान राज्य के मुख्ममंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी जब आप सार्वजनिक मंच से…अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों के बैन पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल

चीमा के पिता शिअद से तीन बार मंत्री रहे

चीमा शिअद के महासचिव थे, वह 2012 और 2022 में पार्टी की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। चीमा 2012 में अमलोह से और 2022 में फतेहगढ़ साहिब से पार्टी के उम्मीदवार रहे है। हालांकि दोनों ही बार वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। चीमा के पिता रणधीर सिंह चीमा भी शिअद का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे है। वह पचास सालों तक एसजीपीसी सदस्य और तीन बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे। पिता की राह पर चलते हुए जगदीप भी शिअद में शामिल हुए और लंबे समय तक पार्टी का हिस्सा रहा। हाल ही शिअद ने चीमा को पार्टी से निष्कासित किया था।

30 सितंबर को शिअद से निकाले गए चीमा

शिअद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने 30 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चीमा को पार्टी से निकाले जाने की खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि चीमा के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। शिअद से निकाले जाने के कुछ ही दिनों बाद अब चीमा ने उनकी विरोधी भाजपा का हाथ थाम लिया है। आज चीमा भाजपा में शामिल हो जाएंगे और अध्यक्ष शर्मा उनकी पार्टी में शमूलियत कराएंगे। इस दौरान राज्य के सीएम के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Published on:
13 Oct 2025 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर