राष्ट्रीय

राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर होगा एक्शन, कांग्रेस के बड़े नेता ने दिए संकेत

Congress cross voting Haryana: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। वो जनता के सामने एक्सपोज हो गए हैं।
2 min read
Feature image
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वालों पर होगा एक्शन (Photo-IANS)

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की दो राज्य सभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था और देर रात नतीजे भी घोषित हो गए। कांग्रेस और बीजेपी ने एक-एक सीट पर कब्जा किया है। हालांकि कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई। नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है।

क्या बोले हुड्डा?

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। वो जनता के सामने एक्सपोज हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी उन विधायकों पर एक्शन लेगी।

उन्होंने कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत को लेकर कहा कि प्रजातंत्र की जीत हुई है और वोट चोरी की हार हुई है। बहुमत के हिसाब से एक सीट BJP की और एक कांग्रेस की थी, लेकिन तीसरा उम्मीदवार लाकर उन्होंने (BJP) वोट चोरी की कोशिश की, लेकिन हमारे विधायकों ने उसे असफल कर दिया। 

‘हमने अग्नि परीक्षा की पास’

हुड्डा ने आगे कहा कि यह बड़ी चुनौती थी, कांग्रेस के लिए अग्नि परीक्षा थी, जिसे हमने पास कर दिया। क्रॉस वोटिंग को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि मैं उन लोगों का नाम नहीं लूंगा लेकिन लोग समझ चुके हैं, लोग बदला लेंगे। 

वोटों को रद्द करने पर क्या बोले कर्मवीर सिंह?

राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत हुई है। जीत के बाद उन्होंने पार्टी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही वोटों को अवैध रूप से रद्द करने का भी आरोप लगाया। 

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि वोट अवैध रूप से रद्द किए गए, लेकिन मुझे कांग्रेस पार्टी और जनता का आशीर्वाद मिला। मुझे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से प्यार मिला। मैं हर दिन आप लोगों के बीच आराम से बैठूंगा।

इसी बीच, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया ने सत्तारूढ़ पार्टी के दलित विरोधी रुख को उजागर कर दिया है।

Updated on:
17 Mar 2026 09:07 am
Published on:
17 Mar 2026 09:07 am