राष्ट्रीय

बाढ़ ने पूरे सीजन की मेहनत की बर्बाद, खेत की दशा देखते सदमे में गई किसान की जान

बाढ़ ने किसानों को बड़ा दर्द दिया है। किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है। खेतों में चार-पांच फीट पानी जमा है। जो घटने के बदले बढ़ता ही जा रहा है। पूरे सीजन की मेहनत बर्बाद होता देख एक किसान की सदमे में मौत हो गई।

2 min read
बाढ़ ने पूरे सीजन की मेहनत की बर्बाद, खेत की दशा देखते सदमे में गई किसान की जान
बाढ़ ने पूरे सीजन की मेहनत की बर्बाद, खेत की दशा देखते सदमे में गई किसान की जान

Haryana Flood: बीते कुछ दिनों से देश में हो रही भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति विकराल है। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, असम, बिहार जैसे कई राज्यों में बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। नदी-नाले सब भर चुके हैं। सड़के झील बन चुकी है। जहां नजर जाए वहां तक पानी ही पानी नजर आता है। इससे इन राज्यों को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। बारिश और बाढ़ से किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है। उनकी पूरे सीजन की मेहनत पानी में बर्बाद हो गई। हरियाणा में एक किसान के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद फसल बर्बाद होने के सदमे में उस किसान की मौत हो गई।



ट्रैक्टर से डॉक्टर के पास लेकर गए थे परिजन

बताया जाता है कि इंद्राज बाढ़ के बीच अपने खेतों को देखने गया था। वो जैसे ही अपने खेतों के पास पहुंचा वहां का नजारा देखते उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी फसल बर्बाद हो चुकी थी। जिससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा। घर पहुंचते-पहुंचते इंद्राज की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भरा होने के चलते परिजन उन्हें ट्रैक्टर पर डॉक्टर के पास ले गए। रास्ते क्लियर नहीं मिला लिहाजा डॉक्टर के पास पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई।


पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक पानी ही पानी

मालूम हो कि उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश के बाद जन-जीवन अब अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक नदियां उफान पर हैं और इनके तटवर्ती इलाकों में कहीं बाढ़ आ गई है, तो कहीं लोग इसके दहशत के साए में जी रहे हैं। हालात ये हैं कि खेतों में बाढ़ का पानी दो से तीन फीट जमा है। पानी कम होने की बजाए पहले से और बढ़ गया है।

Published on:
16 Jul 2023 04:02 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत