राष्ट्रीय

Health and Climate Change की नई रिपोर्ट में चिंताजनक स्थिति, बदलने होंगे वायु गुणवत्ता मानक-जयराम

कांग्रेस महासचिव व पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज की नई रिपोर्ट को चिंताजनक बताया। उन्होंने राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक, 2009 की भी नए सिरे से समीक्षा की जरूरत बताई।

less than 1 minute read
Feature image

कांग्रेस महासचिव व पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने लैंसेट काउंटडाउन ऑन हेल्थ एंड क्लाइमेट चेंज (Health and Climate Change) की नई रिपोर्ट को चिंताजनक बताया। उन्होंने राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक, 2009 की भी नए सिरे से समीक्षा की जरूरत बताई। जयराम ने बयान जारी कर कहा कि लैंसेट की एक नई रिपोर्ट में भारत में वायु प्रदूषण को लेकर कुछ व्यापक निष्कर्ष सामने आए हैं। इसमें बताया गया कि 2021 में भारत में कुल 16 लाख मौतें वायु प्रदूषण के कारण हुईं। दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह ये बताने के लिए काफ़ी हैं कि आने वाले समय में कैसी चुनौतियां आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि नासा के विज़िबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुइट के आंकड़ों के अनुसार 2018 और मध्य अक्टूबर 2024 के बीच पराली जलाना 51% तक कम हुआ है। जबकि लंबे समय से दिल्ली के प्रदूषण स्तर के लिए पराली जलाने को दोषी ठहराया जाता रहा है।

क्या बोले जयराम?

जयराम ने कहा कि वायु प्रदूषण भारत की प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है । पराली जलाने पर रोक लगाना पर्याप्त नहीं होगा। दिल्ली में होने वाले प्रदूषण में आधे से अधिक वाहनों से होता है। ऐसे में हमें नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन में बड़े पैमाने पर बदलाव के साथ अपने आर्थिक और स्थिरता मॉडल पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। वायु प्रदूषण के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पढऩे वाले दुष्परिणाम को प्रतिबिंबि करने के लिए वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 पर फिर से अमल करने का समय आ गया है। साथ ही राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक, 2009 की भी नए सिरे से समीक्षा की ज़रूरत है।

Updated on:
31 Oct 2024 11:43 am
Published on:
31 Oct 2024 09:37 am
Also Read
View All
शुभेन्दु अधिकारी के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने EVM-VVPAT सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?

‘आदिवासियों को बाहर रखकर जो लागू हो रहा, वह UCC है ही नहीं’, राज्यों के यूसीसी ड्राफ्ट पर बरसे सैयद कासिम

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने किया धारा 370 हटाने का जिक्र? आखिर कैसे हुई थी जनसंघ के पहले अध्यक्ष की मौत