Rain Alert: मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 12 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 12 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने केरल में सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वोंत्तर के राज्यों में अगले 3 दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 9 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार राज्य के कई जिलों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे है। विभाग ने भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, गोपालगंज, सीवान, सारण, नालंदा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पटना, गया, मुंगेर में 15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कर्नाटक के तटीय हिस्से और दक्षिणी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं लक्षदीप में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां भी 8 से 11 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।