राष्ट्रीय

अगले चार दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
2 min read
Nov 06, 2025
Feature image
भारी बारिश का अलर्ट (File Photo)

Heavy Rain Warning: देशभर में सर्दी का आगाज हो चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक महसूस होने लगी है। लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज उलटा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, केरल समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों तक इन राज्यों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी वर्षा होगी। इसी तरह 8 से 10 नवंबर तक केरल और माहे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से भारी बारिश का दौर चलेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6-7 नवंबर को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

देश के कई राज्यों में मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। 6, 7 और 8 नवंबर को पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यनम और रायलसीमा में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही तेज हवाओं, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

पश्चिम भारत में 6 नवंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली चमकने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, सिवाय पूर्वी उत्तर प्रदेशके, जहां अगले 24 घंटों में 2-4डिग्री की गिरावट आएगी। मध्य भारत में 48 घंटों में 2-4 डिग्री की कमी दर्ज होगी। पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री गिरावट के बाद स्थिरता रहेगी। पश्चिम भारत और गुजरात में 4-5 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट संभावित है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों की बारिश

पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के तिरुपुवनम में 12सेमी, तंजावुर और अरियालुर में 8 सेमी प्रत्येक बारिश दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर वर्षा हुई। कोहरे ने असम, मेघालय और हिमाचल में विजिबिलिटी प्रभावित की।

Updated on:
06 Nov 2025 07:49 pm
Published on:
06 Nov 2025 07:49 pm
Also Read
View All