राष्ट्रीय

भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार, 57 देशों में मिलती है वीजा-फ्री एंट्री, जानिए कौनसा देश कितना मजबूत

Henley Passport Index 2023: सिंगापुर का पासपोर्ट अब दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट है। सिंगापुर ने जापान को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है। हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सिंगापुर का पासपोर्ट 192 ग्लोबल डेस्टिनेशन्स में वीजा-फ्री एंट्री की अनुमति देता है। वहीं भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। भारतीय पासपोर्ट से 57 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2023, 1:11 PM IST
passport_index_2023.jpg
भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार, 57 देशों में मिलती है वीजा-फ्री एंट्री

Henley Passport Index 2023: नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बनने के लिए जापान से आगे निकल गया है। सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया भर के 227 में से 192 ग्लोबल डेस्टिनेशन्स में वीज़ा-फ्री प्रवेश की अनुमति देता है। जबकि जापान, जो पांच साल तक शीर्ष स्थान पर रहा अब तीसरे स्थान पर आ गया क्योंकि उसके पासपोर्ट के लिए वीज़ा-फ्री गंतव्यों (डेस्टिनेशन्स) की संख्या घट गई है। उल्लेखनीय है कि दुनिया के सभी देशों का मूल्यांकन करने के बाद, हेनले इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के इनपुट के साथ उन गंतव्यों (डेस्टिनेशन्स) की संख्या के आधार पर सभी पासपोर्ट की रैंकिंग बनाते हैं, जहां उनके धारक वीज़ा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। हर तिमाही में यह रिपोर्ट अपडेट होती है।


जर्मनी, इटली और स्पेन सभी 190 गंतव्यों तक वीज़ा-फ्री पहुंच के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जापानी पासपोर्ट धारक छह अन्य देशों - ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्ज़मबर्ग, दक्षिण कोरिया और स्वीडन - के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बिना पूर्व वीज़ा के 189 Destinations तक पहुंच के साथ।

संयुक्त राज्य अमरीका जो लगभग एक दशक पहले टॉप रैंकिंग पर था, अब दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है। दूसरी ओर, ब्रेक्सिट के कारण गिरावट का सामना करने के बाद यूनाइटेड किंगडम (UK ) चौथे स्थान पर पहुंच गया है, इसकी यह स्थिति आखिरी बार 2017 में थी।

दुनिया के टॉप 10 सबसे मजबूत पासपोर्ट

1. सिंगापुर
2. जर्मनी, इटली और स्पेन
3. ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जापान, लक्ज़मबर्ग, दक्षिण कोरिया और स्वीडन
4. डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड और यूनाइटेड किंगडम
5. बेल्जियम, चेक गणराज्य, माल्टा, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड
6. ऑस्ट्रेलिया, हंगरी और पोलैंड
7. कनाडा और ग्रीस
8. लिथुआनिया और संयुक्त राज्य अमेरिका
9. लातविया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया
10. एस्टोनिया और आइसलैंड


Updated on:
19 Jul 2023, 1:11 PM IST
Published on: