1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश! ISIS के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार, 7 पिस्टल, 4 वॉकी-टॉकी बरामद

कर्नाटक में आईएसआईएस के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
बेंगलुरु में 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

बेंगलुरु में 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कर्नाटक में आईएसआईएस (ISIS) के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के शक में ये गिरफ्तारियां की हैं। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है।

7 पिस्टल, 4 वॉकी-टॉकी सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद

सीसीबी के अनुसार, पकड़े गए इन संदिग्धों के पास से 4 वॉकी-टॉकी, 7 पिस्टल, गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त की है। मोबाइल फोन समेत उनका सामान जब्त कर लिया गया है। फिलहाल सीसीबी सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- गुजरात में मूसलाधार बारिश, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, जानिए IMD का ताजा अपडेट