30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: गुजरात में मूसलाधार बारिश, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Weather update : गुजरात के अधिकतर जिलों में इन दिनों मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Jul 2023, 10:20 AM IST

Weather update

Weather update

Weather Alert: देशभर में मानसून की जमकर बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में बाढ़ से तबाही के बाद पहली बार यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा है। गुजरात के अधिकतर जिलों में इन दिनों मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से दोचार होना पड़ रहा है।


राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर के अधिकांश और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश को लेकर 23 जुलाई तक येलो और ऑरिज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातार हिस्सों में 25 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय