राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ BJP में शामिल

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। प्रचार अभियान के साथ ही नेताओं के पाला बदलने की प्रक्रिया भी जारी है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है।

less than 1 minute read
Himachal Pradesh Election: Aam Aadmi Party co incharge Kulwant Singh Bhath joins BJP

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आज आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में आप के सह प्रभारी रहे कुलवंत सिंह भाठ ने चुनाव से ऐन पहले पाला बदल लिया है। बुधवार को कुलवंत सिंह भाठ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुलवंत के पाला बदलने से आप के प्रचार अभियान कमजोर होने की बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने आज शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा का दामन थामा। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


भाजपा में शामिल होने के बाद कुलवंत सिंह भाठ ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आप की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली प्रदेश ले लो या पंजाब प्रदेश ले लो आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।


कुलवंत सिंह भाठ ने पंजाब सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और अगर आपने देखा होगा तो उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।

बताते चले कि इससे पहले भी आप के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अप्रैल में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्‍यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना अध्‍यक्ष इकबाल सिंह बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे।

Published on:
02 Nov 2022 02:56 pm
Also Read
View All