राष्ट्रीय

भारी हंगामे के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नए मुख्यमंत्री बने पाकिस्तान PM के बेटे हमजा शाहबाज

Pakistan Punjab Chief Minister Hamza Shahbaz: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सीएम के रूप में हमजा शाहबाज को चुना गया है। हमजा शाहबाज पाकिस्तान के नए पीएम शाहबाज शरीफ के बेटे हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2022, 7:28 AM IST
Hmaza Shahbaz elected CM of Pak Punjab as PTI MLA's BOYCOTT SESSION
Hmaza Shahbaz elected CM of Pak Punjab as PTI MLA's BOYCOTT SESSION

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा में आज PTI और PM-LN के विधायकों में खूब हंगामा किया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर पर लोटा तक फेंका गया। आज लाहौर कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब के लिए नए मुख्यमंत्री का चुनाव होना था लेकीन हंगामे में स्थिति बिगड़ गई। हालांकि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नए मुख्यमंत्री का चुनाव हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बेटे हमज़ा शरीफ को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

हमजा शाहबाज 197 वोटों के साथ पंजाब प्रांत के 21 वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। हमजा शाहबाज का नाम धन शोधन मामले में आ चुका है। वहीं, PTI ने इस सत्र का बहिष्कार कर दिया था जिस कारण हमजा के प्रतिद्वंदी परवेज इलाही को कोई वोट नहीं मिला। वहीं, डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी पर हमला करने वाले PTI के विधायकों को वोट से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

बता दें कि नए मुख्यमंत्री के लिए 3 अप्रैल को मतदान होने थे लेकिन विपक्षी सदस्यों के प्रदर्शन के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। विपक्षी सदस्यों ने तोड़-फोड़ किये जाने के बाद 6 अप्रैल तक विधानसभा को स्थगित कर दिया गया था। बाद में इसे 16 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी उस्मान बजदार ने 1 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।इसके बाद लाहौर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा नए मुख्यमंत्री का चुनाव 16 अप्रैल से पहले तक कराने के लिए निर्देश दिया था। आज पंजाब प्रांत के सीएम के चुनाव से पूर्व भी हंगामा देखने को मिला लेकिन अंततः हमजा को इस पद के लिए चुना गया।

यह भी पढ़े - पंजाब असेंबली में हंगामा, नेताओं के बीच मारपीट, डिप्टी स्पीकर से भी बदसलूकी

Updated on:
17 Apr 2022, 7:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All