राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव 2020 में एग्जिट पोल कितने सटीक थे? जानें

Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की थी। जिसमें अधिकांश ने अनुमान लगाया था कि AAP को 50 से अधिक सीटें मिल सकती है।

2 min read
Feb 04, 2025
Delhi Election exit poll

Delhi Election Exit Poll: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। दिल्ली की सभी सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में इस बार कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला है। बता दें कि मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल (Delhi Election Exit Poll) जारी किए जाते हैं। चुनाव आयोग ने बुधवार शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल दिखाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

क्या होता है एग्जिट पोल?

बता दें कि एग्जिट पोल मतदाताओं का एक सर्वेक्षण है जो मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम (Delhi Election Result) की भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है। एग्जिट पोल संभावित परिणामों के बारे में जानकारी देते हैं, लेकिन हमेशा ये सटीक नहीं होते है। कई बार एग्जिट पोल (Exit Poll) गलत साबित हो जाते है।

2020 के एग्जिट पोल कितने सटीक थे

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की थी। जिसमें अधिकांश ने अनुमान लगाया था कि AAP को 50 से अधिक सीटें मिल सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए सबसे अधिक 59-68 सीटों का अनुमान लगाया था। जन की बात, न्यूज़एक्स-नेता और इंडिया न्यूज़ नेशन ने आम आदमी पार्टी के लिए 55 सीटों का अनुमान लगाया। टाइम्स नाउ ने AAP को 47 सीटें और बीजेपी को 23 सीटें दी गई थीं। एग्जिट पोल से वास्तविक परिणाम कुछ हद तक मेल भी खाते थे, क्योंकि आप पार्टी ने 62 सीटें जीती थी। 2020 में एग्जिट पोल 2015 की तुलना में अधिक सटीक थे।

दिल्ली चुनाव 2020 में AAP ने जीतीं थी 62 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं बीजेपी को 8 सीटें मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी को महज तीन सीटें मिली। इस चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो…

Also Read
View All

अगली खबर