राष्ट्रीय

Sidhu MooseWala Funeral: ताबूत में सिद्धू मूसेवाला को एकटक निहारती रही मां, पिता ने आखिरी बार बेटे की मूंछों को दिया ताव

Sidhu Moose Wala Funeral: पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या लोग शामिल है। सिद्धू मूसावाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई है।  

2 min read

Sidhu Moose Wala Funeral: रविवार को गैंगेस्टर द्वारा दिनदहाड़े मारे गए पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसावाला की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। पंजाब के मानसा स्थित मूसा गांव में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का हुजूम जुटा है। जो अपने चेहेते स्टार की एक झलक पाने को बेकाबू दिख रहे हैं। इस बीच पंजाब पुलिस की ओर से ऐहतियात बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

सिद्धू मूसावाला की अंतिम यात्रा निकाले जाने से पहले उनके घर में उनके ताबूत को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां सिद्धू की माता-पिता, परिवार के अन्य लोग और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। सिद्धू के ताबूत के घर पर पहुंचते ही उनकी मां काफी देर तक उसे एकटक निहारती दिखी। सिद्धू के पिता ने नम आंखों से आखिरी बार बेटे को पगड़ी पहनाई। बेटे की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया। यह द्वश्य देख वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें नम हो गई।

सिद्धू की अंतिम यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई है। इसमें एक वीडियो में सिद्धू की मां बेटे के ताबूत को एकटक निहारती दिख रही है। पास में बैठे सिद्धू के पिता रोते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में सिद्धू की मां अपने पति के आंसू पोछते है उन्हें ढांढस बंधाते नजर आ रही है। आस-पास में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिख रही है।

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली गई। बता दें कि मूसेवाला ने इस ट्रैक्टर का अपने कई पंजाबी गीतों में जिक्र किया है। मूसेवाला की अंतिम यात्रा में कई जगहों पर लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बताते चले कि मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी कम कर दी थी। इसमें मूसावाला भी शामिल थे। इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी है।

उल्लेखनीय हो कि रविवार की शाम सिद्धू मूसेवाला की उस समय गोली मारकर हत्या की गई थी, जब वो अपने गांव में थार से कही जा रहे थे। उनकी हत्या की जिम्मेदारी कनाडा बेस्ड गोल्डी बराड़ ने ली है। इस मामले की जांच के लिए पंजाब मुख्यमंत्री ने एक जांच टीम का गठन कर दिया है। अभी तक इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

Published on:
31 May 2022 03:27 pm
Also Read
View All