राष्ट्रीय

‘2026 में सीएम नहीं बन पाएंगी ममता बनर्जी’, हुमांयू कबीर इस दिन करेंगे नई पार्टी का ऐलान

हुमांयू कबीर ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी सीएम नहीं रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2025, 10:05 AM IST
टीएमसी ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित किया
हुमायूं कबीर (Photo-IANS)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद विधायक हुमांयू कबीर ने TMC सुप्रीमो व सीएम ममता बनर्जी को सीधी चुनौती दी है। हुमांयू कबीर ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी। तृणमूल कांग्रेस ने हुमांयू कबीर को निलंबित कर दिया है।

22 दिसंबर को करूंगा नई पार्टी का ऐलान

मीडिया एजेंसी ANI संग बातचीत में हुमांयू कबीर ने कहा कि मैं 22 दिसंबर को अपनी पार्टी का ऐलान करूंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में मैं किंग मेकर बनकर सामने आउंगा। जो भी सीएम बनेगा, उसे ऐसा करने के लिए मेरे समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले हुमांयू कबीर ने दावा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में न तो सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और न ही मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी। कबीर ने कहा कि कोई भी पार्टी अकेले दम पर 148 सीटों का आकंड़ा पार नहीं कर पाएगी।

हुमांयू बोले- मेरी पार्टी 135 सीटों पर लड़ेगी

कबीर ने कहा कि मेरी पार्टी 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप देखेंगे कि मैं जो पार्टी बनाऊंगा, वह इतनी सीटें जीतेगी कि जो भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा, उसे मेरी पार्टी के विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। वहीं, हुमांयू कबीर के दावे का तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मजाक बताया। TMC नेता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि हुमायूं कबीर दिन में सपने देख रहे हैं। सरकार बनाने की बात करने से पहले उन्हें अपनी जमानत बचाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे निराधार दावे उनकी राजनीतिक हताशा को ही उजागर करते हैं।

Updated on:
11 Dec 2025, 10:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब विधान सभा चुनाव: BJP, AAP, SAD किस तरह ड्रग्स को बना रहीं मुद्दा, हर चुनाव में क्यों बनता है यह बड़ा मुद्दा?

क्या अमृतपाल की एंट्री से बिगड़ सकता है सियासी गणित? सिर्फ 3 घंटे का दौरा, पर पंजाब में हुई जमकर चर्चा

तेलंगाना कांग्रेस में घमासान? विधायकों और मंत्रियों के निशाने पर सीएम रेवंत रेड्डी, हाईकमान ने नियुक्त किया नया प्रभारी

Siang Dam Protest: सिर्फ सर्वे पर इतना बवाल क्यों? सियांग में बांध की आहट से सुलगी अरुणाचल की घाटी, अमित शाह ने दिया बातचीत का भरोसा

‘पोस्टर फाड़ना और तोड़फोड़ करना RJD की पुरानी आदत’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर भी दिया बड़ा बयान