राष्ट्रीय

‘कोई नोटिस नहीं दूंगा, मैं एक लाख लोगों को लाऊंगा’, SP को हुमायूं कबीर ने दी चेतावनी, ‘बाबरी’ जैसी मस्जिद बनाने के लिए रखीं ईंटें

Humayun Kabir: निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गंभीर आरोप लगाया है, उनके मुताबिक एसपी ने उनकी हत्या कराने के लिए एक सुपारी किलर को नियुक्त किया है।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Humayun Kabir Murshidabad: Babri style mosque controversy
फोटो में जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर (इमेज सोर्स: ANI)

Humayun Kabir Warning Statement: निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) प्रमुख हुमायूं कबीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है, उनका हालिया बयान। रेजीनगर में प्रस्तावित ‘बाबरी’ जैसी मस्जिद के लिए ईंटें रखकर… पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में भरतपुर के विधायक कबीर ने चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि वह 14 फरवरी को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे… वो भी एक लाख समर्थकों के साथ।

‘उन्होंने कहा, “14 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मैं कोई नोटिस नहीं दूंगा। मैं एक लाख लोगों को लाऊंगा।”

हुमायूं कबीर निकालेंगे जुलूस

हुमायूं कबीर ने यह भी ऐलान किया है कि वह गुरुवार सुबह मस्जिद परिसर से एक बड़ा जुलूस निकालेंगे, जो बेलडांगा बरुआ चौराहे तक जाएगा। इसी बीच बुधवार से ‘बाबरी’ शैली की मस्जिद का निर्माण काम भी शुरू कर दिया गया है। कबीर का कहना है कि इसे पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे।

सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रहे ट्रक भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिए गए। पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने बताया कि ट्रकों को बेरहामपुर में हाईवे किनारे रोका गया था और वहां भारी पुलिस बल तैनात रखा गया ताकि कोई तनाव न हो। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

बता दें हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस ने तब निलंबित किया था जब उन्होंने पार्टी की आपत्ति के बावजूद 6 दिसंबर को बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ जैसी मस्जिद का शिलान्यास किया। यह मस्जिद 11 बीघा जमीन पर बनाई जा रही है। शिलान्यास के बाद से ही वहां लाखों ईंटें, सीमेंट, रेत और लोहे की छड़ें जमा की जा चुकी हैं, और निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Updated on:
12 Feb 2026 06:47 am
Published on:
12 Feb 2026 06:47 am