14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amit Shah vs Congress: ‘कांग्रेस की होगी वापसी!’ प्रमोद तिवारी के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा पर साधा निशाना

Amit Shah statement: कांग्रेस ने भाजपा को उसके पुराने राजनीतिक दौर की याद दिलाकर नई चुनावी चुनौती पेश की है। क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने दावों को वोटों में बदल पाएगी? प्रमोद तिवारी के बयान ने इस सवाल को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Oct 14, 2026

Pramod Tiwari, Congress comeback

Pramod Tiwari: संसद में भाजपा के सिर्फ 2 सांसद! प्रमोद तिवारी ने 1985 का किस्सा सुनाकर अमित शाह को घेरा (फोटो सोर्स: ANI)

Congress comeback: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी को फिर तेज कर दिया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शाह पर निशाना साधते हुए इसे अपनी पार्टी की राजनीतिक सक्रियता का संकेत बताया। उन्होंने अतीत के चुनावी आंकड़ों और संसद में भाजपा की पुरानी स्थिति का जिक्र कर दावा किया कि कांग्रेस दोबारा मजबूती हासिल कर रही है। तिवारी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भविष्य की चुनावी संभावनाओं को लेकर भी बड़ा सियासी दावा किया।

Congress comeback: अमित शाह की चुप्पी टूटने को कांग्रेस ने बताया अपनी कामयाबी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि लंबे समय तक खामोश रहने के बाद शाह का सामने आकर बयान देना उनकी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। तिवारी के मुताबिक, कांग्रेस की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता ने भाजपा नेतृत्व को प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर किया है।

1985 का हवाला देकर भाजपा को घेरा

तिवारी ने अपने बयान में वर्ष 1985 की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में भाजपा के महज दो सांसदों को अपनी आंखों से देखा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उस दौर में भाजपा की सीमित संख्या का जिक्र किया। कांग्रेस सांसद का यह तर्क था कि भारतीय राजनीति में किसी दल की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती। समय, नेतृत्व, जनसंपर्क और चुनावी परिस्थितियों के अनुसार राजनीतिक समीकरण बदलते रहते हैं।

तीन राज्यों में कांग्रेस की वापसी का दावा

प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस फिर से राजनीतिक वापसी की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने अपनी पार्टी के चार राज्यों में मौजूदगी का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व में तिरंगा लहराने की उम्मीद जताई।

Amit Shah Statement: क्या कहा था अमित शाह ने

आपको बता दें की गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस को 1985 के बाद किसी चुनाव में जीत नहीं मिली। उन्होंने चुनावी नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के समर्थन से जोड़ते हुए विपक्ष की चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाए।

चुनावी दावों की असली परीक्षा मतपेटी में

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब की राजनीति में अलग-अलग सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय मुद्दे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, विकास और शासन का रिकॉर्ड मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में नेताओं के दावों के साथ-साथ जमीनी संगठन और जनसमर्थन भी निर्णायक होंगे।