राष्ट्रीय

मेडिकल टेस्ट में पता चला पति से नहीं होगा बच्चा, तब ससुर और ननदोई करने लगे दुष्कर्म, महिला ने FIR दर्ज कराया

वडोदरा में 40 वर्षीय महिला ने अपने ससुर और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति के कम स्पर्म काउंट के कारण वे दोनों उसके साथ संबंध बनाते थे। पति पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
2 min read
Aug 12, 2025
Feature image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो- IANS)

गुजरात के वडोदरा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति से बच्चा नहीं हो रहा था तो मदद के लिए ससुर-ननदोई लगातार 40 साल की महिला के साथ संबंध बनाते रहे। जब गर्भपात हुआ, तब पूरी बात खुलकर सामने आई।

गर्भपात होने के बाद महिला नवापुरा थाने में पहुंच गई। जहां अपने ससुर और ननदोई पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए।

इसके साथ, महिला ने अपने पति पर भी चुप कराने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पति धमकी देता था कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा।

पिछले साल फरवरी में हुई थी महिला की शादी

महिला की शादी साल 2024 के फरवरी महीने में हुई थी। शादी के कुछ हफ्तों बाद ससुरालवालों ने उसे सलाह दी कि उम्र की वजह से वह गर्भवती नहीं हो पा रही है, पति-पत्नी को इलाज करानी चाहिए।

बाद में मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि पति में कमी होने की वजह से महिला गर्भवती नहीं हो पा रही है। इसके बाद, पीड़िता ने डॉक्टर की सलाह पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) करवाया, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ।

बच्चा गोद लेना चाहती थी महिला

इसके बाद, महिला ने आगे कोई भी इलाज कराने से इनकार कर दिया और बच्चा गोद लेने का सुझाव दिया। जिसपर ससुराल वाले नहीं माने।

इसके बाद, जुलाई 2024 में जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तब ससुर पहुंच गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ससुर ने महिला को थप्पड़ भी मारे।

ससुर से भी नहीं हुआ बच्चा तो ननदोई ने किया दुष्कर्म

जब दुष्कर्म के बारे में महिला ने अपने पति को खबर दी तो उसने कहा कि उसे हर हाल में बच्चा चाहिए, इसलिए इस मामले में कहीं कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ, पति ने चुप नहीं रहने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की भी धमकी दे दी।

महिला ने बताया कि ससुर ने उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया, फिर भी वह गर्भवती नहीं हुई। इसके बाद दिसंबर, 2024 से ननदोई लगातार दुष्कर्म करता रहा।

फिर वह जून में गर्भवती हो गई, लेकिन जुलाई में उसका बच्चा खराब हो गया। जिसके बाद, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

Updated on:
12 Aug 2025 07:55 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:57 pm