राष्ट्रीय

‘मैं सदन में नहीं था नहीं तो…’, सदन में तेजस्वी के साथ हुई बहस के बाद तेजप्रताप ने सम्राट चौधरी को चेताया

Bihar Election: गुरुवार को बिहार विधानसभा में काफी हंगामा हुआ। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 5:57 PM IST
Feature image
तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को चेताया (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार में मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच जमकर बहस हुई। सदन में डिप्टी सीएम चौधरी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसका बाप अपराधी है, वो क्या बोलेगा। सदन में सम्राट चौधरी द्वारा लालू प्रसाद यादव को लेकर की गई टिप्पणी पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो मुद्दा है उसे सरकार नहीं मान नहीं रही है और उल्टे गुंडागर्दी कर रही हैं। सदन में हम नहीं थे नहीं तो उनको बुखार छुड़ा देते।

सम्राट का अस्तित्व गिर चुका है- तेज प्रताप

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी का अस्तित्व गिर चुका है और वह उस गुंडा पार्टी से आते हैं। ये गुंडे लोग हैं और सदन में अपनी छवि दिखा रहे हैं। इनके लिए किसी के पिता को गाली देना आम बात है। अगर हम उनके पिता को गाली देंगे तो कैसे लगेगा।

गुंडागर्दी का सहारा लिया-तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस तरह उन्होंने गुंडागर्दी का सहारा लिया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सभ्य भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, वरना जनता उन्हें सबक सिखाएगी। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी में जमकर बहस हुई। सम्राट चौधरी की टिप्पणी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के डिप्टी सीएम मुझे गालियां देते हैं। सरकार में यदि हिम्मत है तो मुझे जेल भेज दे या गोली मार दे। 

मैंने कोई अपशब्द नहीं कहा-तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने कोई अपशब्द नहीं बोला है। कोई अगर साबित कर दे कि हमने अपशब्द बोला है। हमने राजनीतिक जीवन में कभी अपशब्द नहीं बोला है। इसके साथ ही तेजस्वी ने सदन में मां-बहन की गालियां देने का भी आरोप लगाया है। 

Updated on:
24 Jul 2025, 5:57 PM IST
Published on: