14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी परिवार की बढ़ी मुश्किलें! बेटे अनमोल से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, क्या गिरफ्तारी की लटक रही है तलवार?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर RHFL (जो रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की एक कंपनी है) उसके प्रमोटरों या निदेशकों और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ यह आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

2 min read
Google source verification
CBI ED

RHFL फ्रॉड केस

अनिल अंबानी परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल से शनिवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े 228 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में फिर से घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, इस प्रमुख जांच एजेंसी ने उनसे सुबह करीब 11 बजे से शाम 4 बजे तक पूछताछ की।

228 करोड़ के घोटाले का मामला

एजेंसी ने उनसे एक कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पूछताछ की, जिसमें उनके साथ रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व CEO और पूर्व पूर्णकालिक निदेशक रवींद्र सुधाकर तथा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कंपनी की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इससे पहले शुक्रवार को भी CBI ने इसी मामले में अनिल अंबानी के बेटे से पूछताछ की थी।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज है केस

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित CBI मुख्यालय में जांच अधिकारी ने उनसे करीब साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए शनिवार को फिर से जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा गया था। CBI ने 6 दिसंबर, 2025 को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL), जय अनमोल अनिल अंबानी, रवींद्र सुधाकर, अज्ञात व्यक्तियों और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया था।

जानें क्या है पूरा मामला

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर RHFL (जो रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की एक कंपनी है) उसके प्रमोटरों या निदेशकों और अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ यह आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का आरोप लगाया गया था, जिससे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (पूर्ववर्ती आंध्रा बैंक) को 228.06 करोड़ रुपये का गलत नुकसान हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, RHFL के खाते को 30 सितंबर, 2019 को नॉन-परफ़ॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित कर दिया गया था, और बाद में 10 अक्टूबर, 2024 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इसे धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया।

18 बैंकों से लिया था लोन

RHFL ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित 18 बैंकों, वित्तीय संस्थानों, NBFCs और कॉर्पोरेट निकायों से 5,572.35 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। एजेंसी उन आरोपों की विस्तृत जांच कर रही है कि आरोपी कंपनी ने कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ धोखाधड़ी की है।

कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

CBI ने 9 दिसंबर, 2025 को मुंबई में विशेष CBI अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद, RHFL के दो आधिकारिक परिसरों के साथ-साथ कंपनी के तत्कालीन निदेशक जय अनमोल अंबानी और रविंद्र सुधालकर के मुंबई स्थित आवासीय परिसरों पर भी तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।