राष्ट्रीय

नेहरू ने ISRO-DRDO नहीं शुरू किया होता तो मंगलयान और तेजस नहीं होता: प्रियंका गांधी का PM मोदी पर संसद में तंज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद में कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जितना समय जेल में बिताया था, उतना ही समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश के शीर्ष पद पर रहे हैं।

2 min read
Dec 08, 2025
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo-IANS)

Vande Mataram debate in Lok Sabha: लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जितना समय जेल में गुजारा, लगभग उतना ही समय नरेंद्र मोदी अब तक प्रधानमंत्री के रूप में पूरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

‘क्या जिन्ना के मुन्ना को भी वंदे मातरम से दिक्कत’, संसद में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रियंका का तीखा प्रहार

प्रियंका गांधी ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेहरू नौ बार जेल गये, उन्होंने 3,200 दिन से अधिक समय जेल में बिताया। इसके बाद वे 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। आप (मोदी जी) भी अब लगभग 12 साल प्रधानमंत्री रह चुके हैं। फिर भी आप उनकी बार-बार आलोचना करते हैं।'

‘नेहरू ने संस्थान नहीं बनाए होते तो…’

उन्होंने आगे कहा, 'अगर पंडित नेहरू ने ISRO नहीं शुरू किया होता, तो मंगलयान नहीं होता। अगर DRDO नहीं शुरू किया होता, तो तेजस लड़ाकू विमान नहीं होता। अगर IIT और IIM नहीं बनाए होते, तो हम आईटी क्षेत्र में विश्व गुरु नहीं बनते। अगर AIIMS नहीं शुरू किया होता, तो कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला हम कैसे करते?' प्रियंका ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के लिए जिए और देश की सेवा करते हुए इस दुनिया से गए।

नेहरू के अपमान पर बहस की चुनौती

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी, 'आप नेहरू जी के अपमान की एक सूची बना लीजिए – चाहे 999 गलतियाँ हों या 9999। फिर हम समय तय कर लेंगे। जैसे आज हम वंदे मातरम पर 10 घंटे चर्चा कर रहे हैं, वैसे ही हम नेहरू जी पर जितनी देर आप चाहें, बहस करने को तैयार हैं। लेकिन आइए, संसद के इस कीमती समय का उपयोग उस काम के लिए करें, जिसके लिए जनता ने हमें चुना है। इस अध्याय को हमेशा के लिए बंद कर दें।' इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार तालियाँ बजाईं।

बेरोजगारी-महंगाई पर हो चर्चा

अंत में प्रियंका ने कहा, 'देश सुनना चाहता है कि इंदिरा जी ने क्या किया, राजीव जी ने क्या किया, वंशवाद क्या है, नेहरू जी की गलतियाँ क्या हैं – ये सब बातें कर लीजिए, खत्म कीजिए। इसके बाद हम बेरोजगारी, महंगाई और जनता की असली समस्याओं पर बात करें।'

ये भी पढ़ें

‘पायजामा का नाड़ा तोड़ना रेप नहीं’ वाली टिप्‍पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जानें हाईकोर्ट को क्यों लगाई फटकार

Updated on:
08 Dec 2025 06:16 pm
Published on:
08 Dec 2025 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर