राष्ट्रीय

मॉस्को में आतंकी हमला करने वाले ISIS में शामिल होने जा रहा था आईआईटी गुवाहाटी का छात्र, जानें आगे क्या हुआ

IIT Guwahati student was going to join ISIS: आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को शनिवार रात असम के कामरूप जिले के हाजो के पास हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी और वह आतंकवादी संगठन में शामिल होने जा रहा था।
less than 1 minute read
 IIT Guwahati student was going to join ISIS arrested by Assam police

आईआईटी-गुवाहाटी के एक छात्र को शनिवार रात असम के कामरूप जिले के हाजो के पास हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसने कथित तौर पर आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी और वह आतंकवादी संगठन में शामिल होने जा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी। असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी. सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "आईएसआईएस के प्रति निष्ठा जताने वाले आईआईटी-गुवाहाटी के छात्र को यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

आईएसआईएस में शामिल होने की राह पर था छात्र

इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने कहा, “ईमेल प्राप्त होने के बाद हमने सामग्री की प्रामाणिकता की पुष्टि की और जांच शुरू की... छात्र ने ईमेल लिखा और कहा कि वह आईएसआईएस में शामिल होने की राह पर था।” पाठक के अनुसार, आईआईटी-गुवाहाटी के अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया कि संबंधित छात्र "लापता" हो गया है और उसका सेल फोन बंद कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र दिल्ली के ओखला का रहने वाला है और चौथे वर्ष का छात्र है।

स्थानीय लोगों की मदद से छात्र बरामद

पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान शुरू करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को गुवाहाटी से लगभग 30 किमी दूर हाजो इलाके में पाया गया। पाठक ने कहा, “शुरुआती पूछताछ के बाद उसे एसटीएफ कार्यालय ले जाया गया। हम ईमेल की पुष्टि कर रहे हैं।” उनके अनुसार, एक काला झंडा जो कथित तौर पर आईएसआईएस के झंडे जैसा था, छात्र के छात्रावास के कमरे में पाया गया था।

Updated on:
24 Mar 2024 08:32 am
Published on:
24 Mar 2024 07:49 am
Also Read
View All
संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों और बड़े अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित

Supreme Court Bihar Minister: बिना चुनाव जीते दो बार मंत्री: क्या संविधान के साथ ‘खेल’ हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Punjab Politics: क्या हाईकमान से नाराज चन्नी हैं? लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान 7 में से 6 सांसद थे मौजूद

2021 प्रदर्शन मामले में JNU की पूर्व छात्र नेता आइशी घोष को मिली राहत, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द

केंद्र सरकार ने कहा- बीएस-3 वाहनों के पुर्जों पर ई20 पेट्रोल का असर, गडकरी बोले- इंजन में बदलाव की जरूरत नहीं