Solapur Bank Election Result 2026: सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। संचालक मंडल की कुल 19 सीटों में से 18 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि मोहिते पाटिल पैनल को सिर्फ एक सीट मिली। इस जीत के साथ बैंक के संचालक मंडल में भाजपा का दबदबा कायम हो गया है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा बैंकिंग समूह की सीट को लेकर रही। इस सीट पर पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख के बेटे मनीष देशमुख और मोहिते पाटिल पैनल के उम्मीदवार एवं शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष अमोल शिंदे के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।