केंद्रीय राज्यमंत्री और तिरुवनंतपुरम से भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कोठारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीतिक स्थिति, चुनावी परिदृश्य सहित अन्य मसलों पर चर्चा की। राजीव ने कहा कि भाजपा को इस बार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। राजीव का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार और तीन बार के सांसद शशि थरूर और पूर्व सांसद पी. रवींद्रन (भाकपा) से है।