राष्ट्रीय

बारिश स्थानीय हलचल या मानसूनी बादलों से? पता लगाना हुआ आसान

IIT Madras research, climate network: आईआईटी मद्रास और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के नए शोध से अब पता चलेगा कि बारिश स्थानीय हलचल है या मानसून। किसानों को बुवाई का सही समय जानने में मिलेगी मदद।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 7:34 AM IST
Chhattisgarh News
बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Identifying the monsoon: आमतौर पर मानसून के आगमन को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती है कि पहली बारिश मौसम की स्थानीय हलचल का नतीजा है या मानसून आ गया है। आइआइटी मद्रास व गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के नए शोध से अब मानसून आने की सटीक पहचान हो सकेगी। शोध में एक नया क्लाइमेट नेटवर्क विकसित किया गया है जिससे मानसून आने की सही भविष्यवाणी से जल प्रबंधन और किसानों को बुवाई का समय बताने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

84 साल के 84 वर्षों के बारिश के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद जारी किया शोध

आइआइटी के प्रो.आर.आइ. सुजीत और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के एसटी रडार सेंटर के प्रो.बी.एन.गोस्वामी की टीमों का यह शोध अमरीकन शोध पत्रिका‘जर्नल ऑफ क्लाइमेट’ में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने पिछले 84 साल के 84 वर्षों के बारिश के आंकड़ों के विश्लेषण, जलवायु नेटवर्क और जटिल तंत्रों के सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए शोध में बताया कि अलग-अलग जगहों पर बारिश शुरू होने से बनने वाले तंत्र के छोटे-छोटे समूह एक-दूसरे से जुड़ते हैं और धीरे-धीरे एक बड़े समूह का रूप लेते हैं। तभी वहां बड़े स्तर पर मानसून की शुरुआत मानी जाएगी।

इसका मतलब है कि उस स्थान पर होने वाली बारिश अब केवल स्थानीय मौसम की वजह से नहीं हो रही, बल्कि वह देश में सक्रिय बड़े मानसूनी तंत्र से जुड़ चुकी है। इस शोध में देश के विभिन्न हिस्सों को एक नेटवर्क के नोड के रूप में देखा गया है। जब अलग-अलग स्थानों पर होने वाली बारिश आपस में जुड़कर एक बड़े और संगठित तंत्र का हिस्सा बन जाती है, तब उसे वास्तविक मानसून की शुरुआत माना जाता है।

शोध से यह होगा लाभ

इस शोध का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिल सकता है। कई बार स्थानीय बारिश को मानसून का आगमन मानकर फसल बोई जाती है और असल मानसूनी बारिश आने में लंबे अंतराल से बीज बेकार चला जाता है। नए शोध से बुवाई का सही समय पता लग सकेगा। साथ ही जल संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा और बाढ़ से निपटने की तैयारी में भी सरकारों और नीति निर्माताओं को अधिक सटीक जानकारी मिलेगी।

Updated on:
11 Nov 2026, 7:34 AM IST
Published on: