
IMD Weather Forecast: नए साल की शुरुआत से ही मौसम में तेजी देखने को मिल रही है। लोगों को कोहरा और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है। उसके अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
| शहर | तापमान |
| जयपुर | 7.2 डिग्री सेल्सियस |
| बीकानेर | 7 डिग्री सेल्सियस |
| चुरू | 6 डिग्री सेल्सियस |
| श्रीनगर | 1.5 डिग्री सेल्सियस |
| गुलमर्ग | 2.4 डिग्री सेल्सियस |
| पहलगाम | 6 डिग्री सेल्सियस |
| बनिहाल | 0.4 डिग्री सेल्सियस |
| कुपवाड़ा | 0.4 डिग्री सेल्सियस |
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 06 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
IMD ने हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में 4 से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है, साथ ही 5 और 6 जनवरी को भारी बारिश की संभावना है। मनाली, कुफरी और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बारिश हो सकती है।
| शहर | तापमान (अधिकतम) | तापमान (न्यूनतम) |
| दिल्ली | 17 | 8 |
| नोएडा | 19 | 9 |
| गाजियाबाद | 20 | 9 |
| गुरुग्राम | 18 | 8 |