2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: लालू यादव के बयान पर बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार जानते हैं…

Bihar News: Bihar News: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को महागठबंधन में वापसी के ऑफर पर बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, "नीतीश कुमार लालू यादव की नस-नस जानते हैं।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 3 Jan 2025, 12:12 PM IST

Lalu Yadav

Lalu Yadav

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान के बाद बिहार में सियासत गरम हो गई है। महागठबंधन में लौटने के ऑफर बाद से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल लालू यादव ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए खुले हुए हैं। लालू कहते हैं नीतीश कुमार साथ में आए और काम करें। लेकिन अब इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या बोले सम्राट चौधरी?

लालू यादव के बयान पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, नीतीश कुमार लालू यादव की नस-नस जानते हैं, उनके करेक्टर को नीतीश कुमार जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है। डरी हुई पार्टी (RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं। लालू डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया है, ये फिर से हरा देंगे।

क्या बोले लालू?

लालू यादव ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए खुले हुए हैं। लालू कहते हैं नीतीश कुमार साथ में आए और काम करें। दरअसल लालू यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके दरवाजे जनता और नीतीश कुमार सबके लिए खुले हुए हैं। अगर नीतीश कुमार उनके साथ आना चाहते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। नीतीश कुमार साथ आए और मिलकर काम करें, कोई दिक्कत नहीं है।

RJD विधायक वीरेंद्र का बयान

कुछ समय पहले RJD विधायक वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया था जिसमे वो यह कहते हुए नजर आए, राजनीति में कोई किसी का परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। राजनीति भी कुछ भी संभव है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि बिहार में फिर से खेला हो जाए। पहले भी खेला होता रहा है आगे भी होता रहेगा, देखते रहिए। राजनीति परिस्थितियों का खेल है। जब जैसी परिस्थिति आएगी वैसा ही काम किया जाएगा।

नितीश कुमार को ऑफर

नितीश कुमार को ऑफर करते हुए विधायक वीरेंद्र ने कहा था, नीतीश कुमार सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ छोड़कर आएंगे तो उनका स्वागत है। उनका भी सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहकर मन भर चुका है। बता दें कि आरजेडी की तरफ से लगातार नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापसी के ऑफर दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चलाया तीर, फिर हुआ कुछ ऐसा…

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय