2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चलाया तीर, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Odisha News: ओडिशा के क्योंझर जिले में पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता लगने पर उसे रकने पर पत्नी के नहीं मानने पर तीर चलाकर उसकी जान ले ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 3 Jan 2025, 10:43 AM IST

Odisha Crime

Odisha Crime

Odisha Crime: ओडिशा के क्योंझर जिले के बामेबारी थाना क्षेत्र के हांडीभांगा गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 1 जनवरी की रात लगभग 9 बजे 45 वर्षीय चीनी मुंडा की उसके पति दसर मुंडा ने तीर मारकर हत्या कर दी। बता दें की दसर मुंडा को उसकी पत्नी चीनी के उसके सहकर्मी के अवैध संबंध का पता चल गया था। इसको लेकर उनके बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। बीती रात दोनों के बीच बहस ज्यादा बढ़ गई और उसके बाद पति ने हत्या को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की दसर मुंडा को अपनी पत्नी चीनी के अवैध संबंध का पता चल गया था। तो उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की। यही बात दोनों के बीच बहस होने लगी। उसके बाद पति ने सहकर्मी के साथ जाने से पत्नी को मना किया। पत्नी के बात ना सुनने पर गुस्से में आकर दसर ने तीर चलाया, जो सीधे चीनी के सीने में जा लगा। घटना के बाद दसर और उसके परिवार ने चीनी को बचाने की कोशिश की और उसे झुमपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन, चीनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दसर मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। दसर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने दी जानकारी

एडिशनल एसपी मनोज कुमार राउत में बताया, “पति-पत्नी के बीच रात में खूब झगड़ा हुआ क्योंकि पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। जब पत्नी ने अपने सहकर्मी के साथ काम पर जाने की जिद की, तो गुस्से में आकर पति ने तीर से हमला कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। हमने दसर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं।” पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े: CBI ने अपने ही DSP पर मारे छापे, पांच करोड़ रिश्वतखोरी का मामला, 55 लाख जब्त

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय