राष्ट्रीय

IMD Heat wave Alert: 14 से 20 मई के बीच इन 10 राज्यों में हीट वेव अलर्ट, 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी 17 मई तक होने की संभावना है, जबकि 18-20 मई को तापमान स्थिर रह सकता है।

2 min read
May 14, 2026
पत्रिका फाइल फोटो

IMD Extreme Temperature Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों गर्मी और तेज होगी। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम राजस्थान में 17 से 19 मई के बीच कई जगहों पर हीट वेव और कुछ इलाकों में भीषण हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ अन्य राज्यों में भी अगले एक सप्ताह तक तापमान में उछाल आने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी 17 मई तक होने की संभावना है, जबकि 18-20 मई को तापमान स्थिर रह सकता है। मध्य भारत में 16 मई तक 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और पूर्वी भारत में 16 मई तक 2-4 डिग्री की वृद्धि संभावित है। गुजरात में 15-17 मई के बीच तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र में 16 मई तक बढ़ोतरी के बाद 17-20 मई को गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

बंगाल में नई सरकार बनने के बाद पहली बार ममता का हुआ भीड़ से सामना, बोलीं- मुझ पर हुआ हमला

हीट वेव प्रभावित क्षेत्र

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 16 से 20 मई तक कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति रहने वाली है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15-17 मई और 20 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-17 मई और 20 मई को हीट वेव का असर रहेगा। पश्चिम राजस्थान में 14-16 मई, 17-19 मई और 20 मई को, जबकि पूर्वी राजस्थान में 17-20 मई तक हीट वेव चलेगी।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और विदर्भ में 14 से 20 मई तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-20 मई, छत्तीसगढ़ में 17-20 मई, तेलंगाना में 15-18 मई, कोंकण-गोवा में 15-16 मई, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 14-15 मई को हीट वेव की चेतावनी है। 17-19 मई को पश्चिम राजस्थान में भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

न्यूनतम तापमान में उछाल

14 मई को पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कुछ अन्य राज्यों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से काफ़ी ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। 13 मई को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे उच्च तापमान है।

इन राज्यों में रातें भी रहेगी गर्म

पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में 14-15 मई को कुछ स्थानों पर वार्म नाइट (Warm Night) की स्थिति रहने वाली है। 17-19 मई को पश्चिम राजस्थान में भी गर्म रातें रह सकती हैं।

मछुआरों के लिए चेतावनी

14 से 19 मई तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज हवाओं और तूफानी मौसम की आशंका है। मछुआरों को गल्फ ऑफ मन्नार, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और केरल तट सहित कई क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। अरब सागर में केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में 14-15 मई को 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री विजय का सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात! डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जनवरी 2026 से ही लागू
Published on:
14 May 2026 06:38 pm
Also Read
View All