राष्ट्रीय

Rain Alert: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! यूपी और बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश

Heavy Rainfall Alert: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
2 min read
Jul 12, 2026
imd
मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

IMD Weather Update: देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के मैदानी इलाकों में बारिश कम होने की संभावना है।

उत्तर भारत में इन राज्यों में बारिश का अनुमान

उत्तर पश्चिम भारत में भी मौसम बदलने वाला है। 12 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 जुलाई के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 12 से 18 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 से 18 जुलाई तक तथा हिमाचल प्रदेश में 12 से 16 जुलाई तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 18 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य भारत के कई राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। 12 से 18 जुलाई तक छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं 12 से 16 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलर्ट

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 18 जुलाई तक बारिश का अनुमान है। झारखंड और ओडिशा में 13 से 18 जुलाई तथा बिहार में 13 और 14 जुलाई को बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 16 जुलाई तक बारिश हो सकती है। यहां 17 और 18 जुलाई को भी कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

बिहार में 12 और 15 से 18 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड और ओडिशा में 12 जुलाई को भी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में तेज हवाएं चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 12 से 18 जुलाई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

वहीं केरल और माहे में 12 से 17 जुलाई तक बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप में 12 जुलाई और 16 से 17 जुलाई को बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में 13 से 15 जुलाई तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 12 जुलाई और 15 से 18 जुलाई के बीच बारिश का अनुमान है।

Updated on:
12 Jul 2026 06:40 pm
Published on:
12 Jul 2026 06:40 pm
Also Read
View All
Manjalpur By Election: मांजलपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, भीखाभाई रबारी को मिला टिकट

पत्नी ने छोड़ा घर, पिता ने बिजली के तार से बांधकर दो बच्चों की कर दी हत्या, उसी तार से खुद की भी ले ली जान

New Labour Codes: कोल माइंस में 70 साल पुरानी वर्कर्स इंस्पेक्टर व्यवस्था खत्म, नई श्रम संहिता लागू होते ही बदला सुरक्षा तंत्र

Datia By Election: भाजपा की बैठक में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, आशुतोष तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा को बताया अभिभावक

‘गुंडागर्दी की तो जब्त होगी संपत्ति’, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल की सख्त चेतावनी